Skip to content

Bihar Pravasi Ghar Wapsi (Majdur, Student etc) |ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, Helpline

नमस्कार दोस्तों जैसे कि आप सबको पता है कोरोना आपदा के दौरान बहुत से लोग अपने प्रदेश में घर वापसी करना चाह रहे है | यह लेख बिहार के रहने वाले मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों अन्य लोगों के लिए है जो दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं और अपने मूल प्रदेश बिहार में वापस आना चाह रहे हैं | आपकी जानकारी के लिए बता दें बिहार घर वापसी के लिए बिहार सरकार द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू की गई है इसके साथ ही साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जिन पर कॉल करके जानकारी ली जा सकती है |

कोरोना के चलते देश में जैसा माहौल है ऐसी परिस्थिति में सबसे मुश्किल है घर के बाहर फंसे होना | अगर आप भी ऐसी परिस्थिति में हैं तो घबराइए नहीं | प्रदेश सरकार भरसक प्रयत्न कर रही है कि बाहर फंसे प्रदेशवासियों को घर वापस बुला लिया जाए | इसके लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं |

इस लेख में आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे बिहार प्रवासी यात्रा पंजीकरण (Bihar Pravasi Majdur, Student etc Registration) ऑनलाइन किया जा सकता है |

Bihar Ghar Wapsi Registration | बिहार Majdur/Student COVID 19 Pravasi Yatra Panjikaran

कौन कौन कर सकता है बिहार घर वापसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा फिलहाल केवल बिहार में फंसे हुए अन्य राज्य के लोगों के लिए है | बिहार के लोग जो अन्य राज्य में फंसे हुए हैं नोडल अधिकारियों से संपर्क करके घर वापसी की व्यवस्था कर सकते हैं | नोडल अधिकारियों के नंबर इस लेख में उपलब्ध है

Bihar कोविड-19 प्रवासी यात्रा पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज और जानकारी

आइए अब आप की पंजीकरण करने के दौरान आपको क्या-क्या जानकारी या क्या-क्या दस्तावेज देने होंगे :

  1. आधार कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी
  2. एड्रेस प्रूफ
  3. मोबाइल नंबर
  4. आपके घर का पूरा पता
  5. आपके परिवार के अन्य सदस्य की का नाम और पता जो अभी बिहार में हो
  6. अभी जिस राज्य में फंसे हैं वहां का पता

Bihar Ghar Wapis Jane Ke Liye Panjikaran/Registration

संबंधित विभागबिहार सरकार
स्कीमबिहार कोविड-19 प्रवासी यात्रा पंजीकरण
घोषणा किसने कीमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने
लाभार्थी कौन होंगेमूल रूप से भी रहने वाले मजदूर स्टूडेंट और अन्य लोग जो दूसरे राज्य में फंसे हुए हैं
आवेदन प्रक्रियाआधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा

(हेल्पलाइन) Bihar Pravasi Ghar Wapsi COVID 19 Helpline Numbers

प्रवासी घर वापसी किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं |

Bihar Pravasi Ghar Wapsi (Majdur, Student etc) |ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, Helpline

बिहार में फंसे हुए अन्य राज्यों के Pravasi Majdur/Student Ghar Wapsi Online Registration | पंजीकरण प्रक्रिया

नोट : रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी तक केवल बिहार में फंसे हुए अन्य राज्य के लोगों के लिए शुरू की गई है |

आईए जानते हैं ऑनलाइन पंजीकरण कैसे किया जाएगा:

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा @https://covid19.bihar.gov.in/
  • इसके बाद दिए गए बिहार राज्य में फंसे हुए लौटने के इच्छुक अन्य राज्यों के लोगों के पंजीकरण हेतु लिंक ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी सही से भरें दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन सम्मिट होने के बाद आवेदन नंबर संभाल के रख लीजिए

बिहार के निवासी जो अन्य राज्यों में में फंसे हुए हैं घर वापसी के लिए पंजीकरण कैसे करें

जानकारी के लिए बता दें बिहार के निवासियों की सहायता के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं और साथ ही साथ नोडल अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं जिन पर संपर्क कर कर आप घर वापसी के लिए मदद ले पाएंगे | यह रहे नोडल अधिकारियों के नंबर

Bihar Pravasi Ghar Wapsi (Majdur, Student etc) |ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, Helpline

संबंधित प्रश्न उत्तर

मैं बिहार कब लौट सकता हूं ?

लॉकडाउन प्रतिबंध हटने के बाद ही आप बिहार लौट सकते हैं |

क्या मुझे बिहार में प्रवेश के लिए निबंधन कराने की आवश्यकता है

जी हाँ, सरकारी पोर्टल के माध्यम से निबंधन के बाद ही ग्राम पंचायत अथवा शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमती मिलेगी |

बिहार घर वापसी के लिए किससे संपर्क करें?

आपको नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा जिनके संपर्क नंबर इस लेख में उपलब्ध है |

क्या आधिकारिक पोर्टल covid19.bihar.gov.in पर बिहार घर वापसी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है ?

जानकारी के लिए बता दें आधिकारिक पोर्टल पर अभी केबल बिहार राज्य में फंसे अन्य राज्य के लोगों को वापस जाने के लिए पंजीकरण सुविधा दी जा रही है |

यह भी अवश्य पढ़ें

Last Updated on May 5, 2021 by Hindi Yojana Team

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
endarchives