Skip to content

स्माम (SMAM) किसान योजना 2024-25। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, SMAM Kisan Yojana

हमारा देश कृषि प्रधान देश है ऐसे में किसानों के लिए खेती को आसान बनाना और इनकी स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए सरकार अक्सर कई योजनाएं लाती रहती है। ऐसी ही एक योजना लागू की गई है जिसके जरिए किसान खेती के उपकरणों को आसानी से खरीद सकते हैं। इस योजना का नाम है स्माम योजना Sub Mission on Agricultural Mechanization (SMAM)। इस स्कीम के जरिए किसानों को बेहतर उपकरण खऱीदने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके जरिए किसानों को तो सहुलियत होगी ही साथ ही फसल भी बेहतर होगी। अगर आप भी Smam Kisan Yojana में आवेदन कर इसका लाभ उठाना चाहते हैं, या इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी हासिल करना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें।

SMAM Kisan Yojana

हम सभी जानते हैं कि आज का समय आधुनिकता के लिए जाना जाता है। शायद ही ऐसी कोई जगह हो जंहा आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल ना होता हो। अब खेती में भी इसी तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं है, कि वह इन उपकरणों को खरीद सकें। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा स्माम किसान योजना की शुरु की गई है। ताकि किसानों को खेती के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने में कोई परेशानी ना आए। इस योजना में सरकार किसानों को आधुनिक उपकरण खरीद सकें इसके लिए 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी।

स्माम किसान योजना का उद्देश्य

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि आज के समय में पुराने तरीके से खेती करके ना पैदावार को बढ़ाया जा सकता है, ना ही फसल को कीड़ो से बचाया जा सकता है। आज छोटे से छोटे काम को करने के लिए बेहतरीन उपकरण मौजूद हैं। जिसके जरिए फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है, फसल सुरक्षित रहती है और भूमि के हर हिस्से में फसल उगाई जा सकती है। लेकिन देश में अधिकतर लघु एंव सीमांत किसान हैं, यह किसान इन उपकरणों को खरीदने की क्षमता नहीं रखते। ऐसे ही किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए ही SMAM Yojana को शुरू किया गया है। ताकि किसानों की फसल भी बेहतर हो और उनके लिए खेती करना भी आसान हो जाए। 

Sub Mission on Agricultural Mechanization SMAM Kisan Yojana:लाभ

  • इस योजना के माध्यम से किसानों को उपकरणो की खरीद पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी।
  • किसानों के लिए खेती करना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा। 
  • फसल की गुणवत्ता बेहतर हो जाएगी।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़े बिना वह आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • भूमि के हर हिस्से का इस्तेमाल बखूबी हो पाएगा। 
  • फसल को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
  • एससी एसटी और ओबीसी वर्ग को प्राप्त होगा अधिक लाभ

स्माम (SMAM) योजना आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि विवरण जोड़ते समय रिकॉर्ड करने के लिए भूमि का अधिकार (आरओआर)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • वोटर आईड कार्ड
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • अगर आवेदक किसी अनुसुचित जाति जनजाति से है तो जाति प्रमाण पत्र

SMAM Kisan Yojana Apply, Online Registration Form 2021 @agrimachinery.nic.in

  1. देश का कोई भी किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना से जुड़ी आधिकारिक साइट पार जाना होगा। जिसका लिंक यह है। https://agrimachinery.nic.in/
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद आप साइट के होमपेज पर पंहुच जाएंगे। यंहा आपको रजिस्ट्रेशन के विक्लप पर जाना होगा। यंहा आपको Farmer का विक्लप दिखाई देगा। इस विक्लप पर क्लिक करें।स्माम (SMAM) किसान योजना 2024-25। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, SMAM Kisan Yojana
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यंहा आपसे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बताना होगा। इसके साथ में ही आपको आधार कार्ड नंबर डलना होगा। यंहा आपको अन्य कई विक्लप भी मिलेंगे आप इनमें से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।स्माम (SMAM) किसान योजना 2024-25। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, SMAM Kisan Yojana
  4. अब जैसे ही आप अपना आधार नंबर डाल देंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यंहा आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। जिसमें पूछी गई सभी जानकारी आपको भर कर दर्ज करनी होगी।स्माम (SMAM) किसान योजना 2024-25। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, SMAM Kisan Yojana
  5. फॉर्म सब्मिट करने के बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इस तरह आपका पंजीकरण हो जाएगा।
  6. अब आप इस योजना के जरिए नए उपकरण खरीदने के लिए सरकार की मदद हासिल कर पाएंगे।  

नोट: ध्यान रहे योजना फॉर्म में भरी गई सारी जानकारी पूरी तरह सही होनी चाहिए। अगर जानकारी गलत पाई गई तो फॉर्म को कैंसल कर दिया जाएगा और आपको योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

हेल्पलाइन नंबर की सूची

उत्तराखंड – 0135- 2771881

उत्तर प्रदेश – 9235629348, 0522-2204223

राजस्थान – 9694000786, 9694000786

पंजाब- 9814066839, 01722970605

मध्य प्रदेश- 7552418987, 0755-2583313

झारखंड – 9503390555

हरियाणा – 9569012086

बिहार – 9431818911, 9431400000

स्माम योजना से संबंधित प्रशनोत्तर

क्या स्माम (SMAM) योजना देश के सभी किसानों के लिए है?

हां यह योजना देश के सभी किसानों के लिए है। देश का कोई भी किसान इस योजना में आवेदन कर लाभ उठा सकता है।

स्माम योजना से किसानों को क्या लाभ होगा?

इस योजना के माध्यम से किसान आसानी से आधुनिक उपकरण खरीद पाएंगे। सरकार किसानों को उपकरणों पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया कराएगी।

स्माम योजना में आवेदन करने के लिए कंहा जाना होगा?

योजना का लाभ लेने के लिए आपको कंही जाने की आवश्यकता नहीं है, आप योजना में ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

स्माम योजना के जरिए क्या फसल की गुणवत्ता में सुधार आएगा

हां, आधुनिक उपकरण के जरिए ना केवल गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि फसल को सुरक्षित भी रखा जा सकेगा।

यह भी पढ़े>>> केंद्र सरकार की यह योजना जरूर पढ़ें

 

Last Updated on March 4, 2024 by Hindi Yojana Team

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
endarchives