Skip to content

पढ़ई तुंहर दुआर एन्ड्राइड एप | Download Chattisgarh CG Govt Padhai Tunhar Dwar Mobile App

Chattisgarh Padhai Tunhar Dwar Android App

छत्तीसगढ़ सरकार ने करो ना कॉल बच्चों की शिक्षा को आसान बनाने की कोशिश में एक ऐंड्रॉयड ऐप तैयार किया है। यह ऐप शिक्षा विभाग और एनआईसी द्वारा मिलकर बनाया गया है। लोकडाउन के चलते सभी शिक्षा संस्थानों को अप्रैल माह से बंद कर दिया गया था। पर बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने में कोई कठिनाई ना हो इसका निरंतर प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए पढ़ई तुंहर दुआर ऐंड्रॉयड ऐप की शुरुआत की है।

कैसे डाउनलोड करें Padhai Tunhar Dwar Android Application – How to Download

  1. इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपके पास स्मार्ट फोन का होना जरूरी है।
  2. यह ऐप फ़िलहाल केवल ऐंड्रॉयड फोन पर उपलब्ध है। 
  3. इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए पहले प्ले स्टोर ऐप पर जाए। 
  4. वह सर्च बार में ‘cgschool app’ लिखें और सर्च का बटन क्लिक करें।
  5. रिज़ल्ट पेज पर पहले अंक पर ही आपको ऐप दिखेगा। 
  6. ऐप आइकन पर क्लिक करें। 
  7. अब इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका ऐप आपके फोन पर डाउनलोड हो जाएगा। 
Padhai Tunhar Dwar App

आप चाहें तो नीचे दी गई लिंक के जरिए भी इस ऐप को प्लेस्टोर के ज़रिए डाउनलोड कर सकते हैं-

https://play.google.com/store/apps/details?id=in.cgschools.learningapp

दूरस्थ इलाकों के छात्रों को मिलेगा लाभ

बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अप्रैल के महीने में पढ़ई तुंहर दुआर की वेबसाईट जारी की थी। ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ योजना का लाभ कम से कम 22 लाख छात्रों को मिल रहा है और लगभग 2 लाख शिक्षक एवं शिक्षिका है इस योजना से जुड़े हुए हैं। वह छात्र जो दूरस्थ इलाकों में रहते हैं उन्हें इस योजना का बहुत लाभ होगा। अगर छात्रों के पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है तो भी वे केवल अपने फोन का इस्तेमाल करके अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। 

CG Padhai Tunhar Dwar Mobile App की विशेषता

  • पढ़ई तुंहर दुआर ऐंड्रॉयड ऐप को आप अपने स्मार्ट फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। अब छात्रों को कंप्यूटर या लैपटॉप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • ऐप का कंटेंट डाउनलोड करने हेतु इंटरनेट सेवाओं का होना अनिवार्य है। 
  • छात्र पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री ऐप में डाउनलोड कर सकेंगे। 
  • कंटेंट डाउनलोड होने के बाद छात्र उसे ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। 

CG Govt Padhai Tunhar Dwar Mobile App पर Registration कैसे करें

  1. पढ़ई तुंहर दुआर ऐंड्रॉयड ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पहले आपको ऐप पर रजिस्टर करना होगा। 
  2. ऐप खोल कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘otp प्राप्त करें’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब एसएमएस पर भेजे गए ओटीपी को ‘otp प्रविष्ट करें’ की जगह भरें। 
  4. ‘अगला’ पर क्लिक करें। आगे आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। 
  5. पहले शिक्षा का प्रकार चुनें-स्कूल शिक्षा या महाविद्यालय शिक्षा।
  6. फिर अपना नाम, ईमेल, पता, ज़िला, और पासवर्ड भरें। पासवर्ड की पुष्टि के बाद ‘ पर क्लिक करें। आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। 

पूछे गए सवाल

छत्तीसगढ़ सरकार पढ़ई तुंहर दुआर ऐंड्रॉयड ऐप को किस माध्यम से डाउलोड कर सकते हैं?

पढ़ई तुंहर दुआर ऐंड्रॉयड ऐप को आप Google Play Store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट का होना आवशयक है? 

हां, इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट सेवाओं का होना अनिवार्य है। 

क्या ऐप पर उपलब्ध कंटेंट को ऑफलाइन पढ़ा जा सकता है? 

एक बार कंटेंट डाउनलोड करने के बाद आप उसे ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। 

क्या इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए पैसे भरने पड़ेंगे? 

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए या इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई राशि भरने की ज़रूर नहीं है। यह पूरी तरह मुफ्त है।

Last Updated on February 20, 2024 by Hindi Yojana Team

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
endarchives