Skip to content

सीबीएसई विद्यादान योजना | CBSE Vidyadaan Scheme, Download CBSE Study Material (Class 1 to 10)

CBSE Vidyadan Scheme | Now Download CBSE e-content (Study Material) | सीबीएसई विद्यादान योजना की सम्पूर्ण जानकारी 

CBSE बोर्ड के अंतर्गत पढाई करने वाले 6वीं से लेकर 10वीं कक्षा में पढाई करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी ! हाल ही में बोर्ड ने विद्यादान योजना के शुरुवात की है |इस स्कीम में बच्चों और शिक्षकों, दोनों को ख्याल रखा गया है | बच्चों को अपनी पढाई के लिए डिजिटल कंटेंट या इ-कंटेंट मुहैया करवाया जाएगा वहीँ शिक्षकों को पढ़ने के रोचक तरीके मिलेंगे | स्टडी मटेरियल डिजिटल कंटेंट के रूप में मिलेगा और साथ ही साथ ऑडियो और वीडियो सामग्री भी उपलब्ध कराई जायेगी | इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले सभी फायदे इच्छुक विद्यार्थियों को उठाने चाहियें |

इस योजना का लाभ दीक्षा पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से लिया जा सकता है | इस लेख के माध्यम से आपको विद्यादान योजना (CBSE Vidyadan Scheme) की सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी |

सीबीएसई विद्यादान योजना | CBSE Vidyadaan Scheme

इस योजना का मकसद बच्चों को पढाई में मदद करने का है | बोर्ड ने कुछ बड़े स्कूलों से मिलकर बढ़िया कंटेंट या स्टडी मटेरियल तैयार करवाया है | यह सब ऑडियो, वीडियो और पीडीऍफ़ फाइल के रूप में उपलब्ध रहेगा | इससे फायदा यह रहेगा के बच्चों को पढाई के लिए केवल स्कूल के नोट्स पर निर्भर नहीं रहना होगा | उनके पास अब अन्य विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे |

योजना के मुख्य बिंदु

  • इस योजना से ग्रामीण इलाकों के बच्चों को सबसे फायदा होगा
  • आधिकारिक एप या पोर्टल से स्टडी मटेरियल डाउनलोड किया जा सकता है और जरुरत पड़ने पर उपयोग में लाया जा सकता है
  • स्टडी मटेरियल या इ-कंटेंट हिंदी, इंग्लिश, मैथ, साइंस और एसएसटी विषयों के लिए उपलब्ध रहेगा 
  • 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा 
  • योजना से अध्यापकों को भी विषय को गहराई से समझने में मदद मिलेगी
  • एप में हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में विषयवस्तु उपलब्ध हो सकेगी

CBSE विद्यादान योजना के अंतर्गत इ-कंटेंट कैसे डाउनलोड करें | CBSE Study Material Download (For Class 6th to 10th)

  • सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में दीक्षा एप डाउनलोड करनी होगी
  • इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में दीक्षा एप टाइप करें या फिर सीधे यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं
  • डाउनलोड हो जाने के बाद एप खोलें और अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव करें
  • अगले पेज पर आपको “विद्यार्थी” या “शिक्षक” एक में से चुनाव करना होगा | चूँकि आप विद्यार्थी हैं तो “विद्यार्थी” चुनें |
  • अब आपको इस मोबाइल एप को कुछ अनुमति देनी होगी | इसके लिए अनुमति दीजिये पर क्लिक करें

सीबीएसई विद्यादान योजना | CBSE Vidyadaan Scheme, Download CBSE Study Material (Class 1 to 10)

  • अगले पेज पर आपको बोर्ड चुनने के लिए कहा जाएगा | इसमें आप “सीबीएसई” चुन लें

सीबीएसई विद्यादान योजना | CBSE Vidyadaan Scheme, Download CBSE Study Material (Class 1 to 10)

  • उसके बाद माध्यम चुन लें | ये केवल “इंग्लिश” ही होगा
  • अब अपनी कक्षा का चुनाव करिये

सीबीएसई विद्यादान योजना | CBSE Vidyadaan Scheme, Download CBSE Study Material (Class 1 to 10)

  • अब अगले पेज में आपको सभी विषय दिखाई देंगे | जिस विषय को पढ़ना चाहते हैं उसका चुनाव करें
  • अब आपको लेसन दिखाई देंगे और सभी प्रारूप जैसे वीडियो, ऑडियो या इंटेरेक्टिव सभी ऑप्शन मौजूद रहेंगे | साथ ही साथ आप डाउनलोड बटन देख पाएंगे | इस पर क्लिक कर के आप स्टडी मटेरियल डाउनलोड भी कर सकते हैं

सीबीएसई विद्यादान योजना | CBSE Vidyadaan Scheme, Download CBSE Study Material (Class 1 to 10)

आशा है इस लेख के माध्यम से आपको सीबीएसई विद्यादान स्कीम की जानकारी मिल पायी होगी | किसी सुझाव या प्रश्न के लिए नीचे लिखें

Last Updated on May 8, 2021 by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
endarchives