Skip to content

Fau-G Game| Launch Date, Features, Pre-registration Process in Hindi

फौजी यानी फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड (Fauji/Faug), एक मल्टी प्लेयर गेम है जिसे एन कोर गेम्स नाम की कंपनी बना रही है। इस खेल को अक्षय कुमार द्वारा अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर द्वारा अनाउंस किया गया था। इस खेल से होने वाली कमाई का एक बड़ा प्रतिशत अक्षय कुमार के ही फ़ाउंडेशन भारत के वीर में जाएगा। इस फाउंडेशन के जरिए अक्षय कुमार शहीदों के परिवारों की मदद करते हैं। आइए जानते हैं इस खेल से जुड़ी अन्य जानकारियाँ। 

ताज़ा अपडेट >> फौजी गेम को 26 January 2021 लांच कर दिया गया

फौजी गेम प्री रजिस्ट्रेशन कैसे करें (Faug Game Pre Registration Procedure)

faug game registration kaise kre

फौजी गेम को अभी प्री रजिस्ट्रेशन के लिए खुला रखा गया है। यह भारत में रिलीज के 24 घण्टे के अंदर सबसे ज्यादा रजिस्टर किया गया खेल है। इस खेल को प्री रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फालो करें :-

faug game download
  • प्ले स्टोर पर जाकर खेल का नाम सर्च करें। या आप यहां क्लिक करके सीधा खेल के पृष्ठ पर पहुंच सकते हैं। 
  • उसके बाद प्री रजिस्टर पर क्लिक कर दें। अगर आप चाहते हैं कि यह खेल अपने आप डाउनलोड हो जाए तो इंस्टाल के विकल्प का चुनाव कर लें। 

फौजी गेम लॉन्च डेट (Fau-G Game Launch Date) 

फौजी गेम की रिलीज डेट को कई महीनों तक टालने के बाद, अब ये कब रिलीज होगा इसकी घोषणा कर दी गई है। यह 26 जनवरी को रिलीज होगा। इसकी घोषणा एन कोर गेम्स ने ट्विटर पर की थी। अक्षय कुमार द्वारा भी इस ट्विट के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने ट्विट करके लिखा कि चाहे देश के अंदर दिक्कत हो या देश के बाहर, भारत के यह वीर हमेशा देश के लिए खड़े रहेंगे।

faug game kab launch hoga

खेल की लॉन्च डेट के साथ साथ अक्षय कुमार और एन कोर गेम्स द्वारा खेल की एंथेम को भी रिलीज किया गया। 

FAUG (फौजी गेम) डाउनलोड कैसे करें

डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर के आधिकारिक पेज पर पहुंचें। इसके बाद सम्बंधित पेज पर जाके आप गेम डाउनलोड और इनस्टॉल कर पाएंगे |

डाउनलोड करें

फौजी game से जुड़े प्रश्न (Fau-G Game Related FAQ) 

क्या फौजी एक मल्टी प्लेयर खेल है? (Is Fau-G Multi-player?) 

हाँ। फौजी, पबजी और अन्य तरह के खेल जैसे कॉल ऑफ ड्यूटी की तरह ही मल्टी प्लेयर है। 

अक्षय कुमार फौजी से कैसे जुड़े हैं? (How’s Akshay Kumar Related With Fauji?)

अक्षय कुमार इस गेम से अंबेसडर के तौर पर जुड़े हैं। यह गेम उनके फाउंडेशन, “भारत के वीर” में अपनी कमाई का एक हिस्सा भी डोनेट करने वाला है। 

फौजी आत्मनिर्भर भारत से कैसे जुड़ा है? (How Fau-G Is Connected With Aatmnirbhar Campaign?) 

फौजी खेल को बनाने वाली कंपनी एन कोर गेम के सीइओ विशाल गोंडल ने ये बताया कि उनके उपक्रम को इस गेम को बनाने का आइडिया माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर कैंपेन चलाने के बाद आया। 

क्या फौजी गेम कॉपी किया गया है? (Is Fau-G Game Copied?) 

नहीं फौजी गेम कॉपी नहीं किया गया है। इसका गेम प्ले भारतीय सेना द्वारा देश की सीमा पर और देश के अंदर, आतंकवाद, नक्सलवाद पर चलाए गए विभिन्न अभियानों से बना है। हालांकि यह गेम भारतीय सेना के साथ किसी तरह से जुड़ा नहीं हुआ है। यह केवल उनसे प्रभावित है। 

फौजी गेम कब रिलीज होगा? (When Fau-G Will Be Released?) 

फौजी को 26 जनवरी 2021 के दिन लांच कर दिया गया है

फौजी गेम के नाम क्या रिकार्ड है? (What Is Fau-G Game Record?) 

फौजी गेम को भारत में 24 घण्टे के अंदर सबसे ज्यादा प्री रजिस्टर किया गया था। यह रिकार्ड इस खेल द्वारा बनाया गया था। इसे 1.06 मिलियन लोगों द्वारा प्री रजिस्टर किया गया था। 

फौजी खेल को कौन बना रहा है? (Who’s Devolpimg Fau-G Game?) 

फौजी खेल को एन कोर गेम द्वारा बनाया जा रहा है। एन कोर गेम के हेडक्वॉर्टर बैंगलोर में इसे डेवलप किया जा रहा है। अभी यह डेवलपमेंट फेज में है और 26 जनवरी 2021 को लॉन्च किया जाएगा। 

Last Updated on May 6, 2021 by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
endarchives