UP Ration Card List 2023 | ऑनलाइन FCS UP राशन कार्ड लिस्ट Name Check

कैसे देखें UP Ration Card List में नाम , fcs.up.gov.in पर करें डाउनलोड PDF

अब UP ration card list में नाम ऑनलाइन देखना अब बहुत ही आसान हो गया है | जी हाँ, आप घर बैठे ही जान सकते हैं की यूपी राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम जुड़ चुका है या नहीं | उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की राशन कार्ड सूची कैसे ऑनलाइन देखें, इस बारें में इस लेख में हमने विस्तार से बात की है |

nfsa up list

NFSA UP Portal पर आप अपने जिले का चुनाव करके और आगे की प्रक्रिया सम्पूर्ण करके इस नतीजे तक पहुँच सकते हैं की आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में दर्ज है या नहीं | online fsc up ration card list सुविधा के माध्यम से आप किसी भी व्यक्ति के नाम की जांच राशन कार्ड डेटाबेस में कर सकते हैं |

UP Ration Card List

क्या है यूपी राशन कार्ड पात्रता सूची : प्रदेश सरकार काम दाम पर सस्ता राशन देने के काम करती है। ये सस्ता राशन राशन कार्ड धारकों को उनके राशन कार्ड के प्रकार के हिसाब से दिया जाता है। बीपीएल परिवारों के लिए अलग शर्तें हैं जबकि दूसरे राशन कार्ड धारकों के लिए अलग। सभी तरह के लाभार्थियों का उत्तर प्रदेश सरकार ने एक डेटाबेस बना रखा है जिसमें उन सबके नाम रहते हैं। ये डेटाबेस टेक्निकल टीम हैंडल करती है और विभाग द्वारा जब भी नई सूची (Ration Card List) दी जाती है तो सम्बंधित व्यक्ति नाम जोड़ते हैं या फिर नाम काट देते हैं (आदेश के अनुसार)। यही नामों की सूची विभाग अपने आधिकारिक पोर्टल पर प्रदर्शित करता है। लोग इस वेबसाइट में जाकर सूची में नाम खोज सकते हैं या फिर अपने राशन कार्ड की जानकारी डाल कर पता लगा सकते हैं की नाम अभी भी UP Govt. Ration Card beneficiary database में दर्ज है या नहीं

New UP Ration Card List 2023

🔥 टॉपिक🔥 Ration Card List UP में नाम देखना
🔥 सम्बंधित विभाग🔥 NFSA UP
🔥 राशन कार्ड के प्रकार🔥 ग्रामीण और शहरी अन्तोदय (AAY), पात्र गृहस्थी, APL, BPL,
🔥 केटेगरी🔥 राशन कार्ड

Uttar Pradesh राशन कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन नाम देखें

राशन कार्ड के द्वारा हमें सस्ते राशन की दुकानों पर राशन ही नहीं मिलता बल्कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी है। सरकार द्वारा तरह तरह की घोषणाएं भी राशन कार्ड धारकों के लिए की जाती हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं या फिर राशन कार्ड धारक ही क्यों नहीं है, तब भी आपको समय समय पर NFSA UP Ration card list में अपना नाम ऑनलाइन देखते रहना चाहिए ।

ऐसा इसलिए क्यूंकि राशन कार्ड को पहले ही आधार कार्ड से लिंक किया जा चूका है और आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक्ड हैं। सरकारी कर्मचारी समय समय पर राशन कार्ड धारकों की जानकारी चेक करते हैं और अगर किसी की आय तयशुदा रकम से ज्यादा हो जाये या संपत्ति में ऐसा बढ़ावा हो जो पैन कार्ड के माध्यम से पता चल जाये तो ऐसी स्तिथि में राशन कार्ड सूची से नाम काम दिया जाता है। इसलिए अगर आपका नाम पिछले साल सूची में था तो जरुरी नहीं है के अभी भी UP Ration Card list 2023 में हो।

download ration card list up

NFSA UP New Ration Card List शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग देख सकते हैं। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं तो आप पंचायत वार ऑनलाइन सूची देख पाएंगे, अगर आप शहरी क्षेत्र के रहने वाले हो तो नगर निकाय वार अपने नाम यूपी राशन कार्ड सूची में देखें। दोनों स्तिथियों में राशन कार्ड के लाभार्थियों की सूची देखने की प्रक्रिया लगभग एक जैसी ही है और ये सुविधा के माध्यम से घर बैठे ही ली जा सकती है |

अगर आप अपने राशन कार्ड की डिजिटल कॉपी पीडीफ फाइल के रूप में डाउनलोड/Print करना चाहते हैं तो यह लेख अवश्य पढ़ें >> UP Ration Card Download./÷/./../.mmmmmmmmmmmmmm.kmm.

Uttar Pradesh Ration Card Suchi में नाम कैसे /देखते हैं

जानिये कौन होंगे UP Ration card suchi से बाहर और किनके नाम सूची में डाले जायेंगे

ग्रामीण क्षेत्र : पात्रता सूची से ये लोग बाहर होंगे :

  • आयकरदाता
  • वे परिवार जहाँ चारपहिया वाहन या टैक्टर, हारवेस्टर, एयरकंडीशन या जनरेटर होगा।
  • वे परिवार जिनके किसी सदस्य के पास अकेले या अन्य सदस्य के स्वामित्व में पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि होगी।
  • ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस (Weapon License) या शस्त्र होंगे।

नगरीय क्षेत्र के ये राशन कार्ड धारक लिस्ट से होंगे बाहर

  1. आयकरदाता यानी इनकम टैक्स भरने वाले
  2. वे परिवार जिनके पास चार पहिया वाहन अथवा ट्रैक्टर या हारवेस्टर या एसी या पांच केवीए का जनरेटर होगा।
  3. ऐसे परिवार जिनका अपना 100 वर्गमीटर से अधिक कारपेट एरिया का आवासीय फ्लैट हो।
  4. ऐसे परिवार जिनका अपना 80 वर्गमीटर या उससे अधिक कारपेट एरिया का व्यावसायिक स्थान हो।
  5. ऐसे परिवार जिनके समस्य सदस्यों की आय तीन लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक हो।
  6. ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस (Weapon License) या शस्त्र हों।

अगर आप ऊपर दी गई किसी भी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं और अपना नाम अभी भी राशन कार्ड सूची में है ये तो ज्ञात रहे आपका नाम कभी भी लिस्ट से कट सकता है |

यह लोग होंगे सूची में शामिल (अगर अभी तक नहीं हुए हैं तो)

  • भिखारी, घरेलु काम काज करने वाले,जूते-चप्पल मरम्मत करने वाले, फेरी वाले, रिक्शा चालक, कुष्ठ या एड्स के मरीज, अनाथ बच्चे या एकल माता-पिता, सफाईकर्मी और दिहाड़ी मजदूर
  • भूमिहीन मजदूरों के परिवार
  • जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं उनके नाम राशन कार्ड सूची में दर्ज होंगे
  • तलाकशुदा या अकेली गुजर बसर करने वाली महिलाएं
  • ऐसे परिवार जिनका मुखिया निराश्रित महिला, विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति हैं एवं इस परिवार में कोई अन्य बालिग पुरुष नही हैं।
  • वे परिवार जिनके पास अपना घर नहीं हो
  • ऐसे परिवार जिनके स्वामित्व में 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के ऐसे कच्चे आवास हों जो उनकी निजी भूमि पर हों तथा जिनमें वह स्वयं निवास करते हों, सम्मलित माने जाएंगे।
  • किन्नर समुदाय के सदस्य यदि वह एक्सक्लूजन क्राइटेरिया में न आते हों।

आपका यूपी राशन कार्ड कौन सा है पात्र गृहस्थी या अन्तोदय राशन कार्ड?

Uttar Pradesh beneficiary Ration card list में नाम देखने से पहले यह सुनिश्चित करें की आपके राशन कार्ड का प्रकार क्या है |

  • पात्र गृहस्थी कार्ड होने पर पात्र व्यक्ति के घर में जितने लोग होंगे, उनके हिसाब से परिवार को राशन उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • अन्तोदय राशन कार्ड अत्यधिक गरीब परिवारों का बनाया जाता है | ऐसे कार्ड धारकों को बहुत ही सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध कराया जाता है

2023 UP Ration Card List में नाम देखें

आईये अब जानें उत्तर प्रदेश की नई राशन कार्ड सूची कैसे देखें ? कृपया दी गई जानकारी को अच्छे से समझ लें उसके बाद ही देखें

new final ration card list up 2021

NFSA UP Ration Card List में नाम कैसे देखते हैं?

Total Time: 3 minutes

सर्वप्रथम NFSA UP के आधिकारिक पेज पर पहुंचिए

new nfsa name list up

सबसे पहले आपको एनएफएसए के आधिकारिक पेज पर जाना है | पेज पर पहुँचते ही आपको सारे जिलों की सूची और साथ में अन्य जानकारी जैसे कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और अन्तोदय राशन कार्ड कितने हैं ये दिखाई देगा |

अपना जिला चुनिए |

district wise ration card list up

अब दी गई सूची में आपने अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है | ऐसा करने पर नया पेज खुलेगा

अब अपना ब्लॉक या टाउन चुनें |

nfsa up ration card suchi

जिला चुन लेने के बाद आपको ब्लॉक (ग्रामीण क्षेत्र) या टाउन (शहरी क्षेत्र) चुनना होगा |

अब सूची में से अपनी ग्राम पंचायत चुन लीजिये

check new nfsa list 2021

ब्लॉक चुन लेने के बाद आपको सीधे ग्राम पंचायत का चुनाव करना होगा। अपनी ग्राम पंचायत के नाम पर क्लिक करें

अपने दुकानदार के नाम के आगे लिखी राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें

ration card list villagewise up

अब आपकी ग्राम पंचायत के दूकानदार का नाम और उसके अंतर्गत कितने राशन कार्ड धारक हैं ये आपको दिखेगा | राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें | आपका अगर पात्र गृहस्थी राशन कार्ड है तो उसके नीचे लिखी संख्या पर क्लिक करें अगर अन्तोदय राशन कार्ड है तो उसके नीचे की संख्या पर |

अब स्क्रीन पर देख लीजिये राशन कार्ड लिस्ट

new ration card suchi 2021 up

अब अगले पेज पर आपको उत्तर प्रदेश में स्तिथ अपनी ग्राम पंचायत के राशन कार्ड धारकों (अन्तोदय एवं पात्र गृहस्थी) की सूची मिल जाएगी | आप चाहें तो राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करके विस्तृत जानकारी ले सकते हैं |

Estimated Cost: 00 INR

Supply:

  • राशन कार्ड सूची

Tools:

  • ऑनलाइन

Materials: List

ये तो था ऑनलाइन यूपी राशन कार्ड धारकों की सूची में नाम देखने का तरीका। अगर पूरी Uttar pradesh ration card list ही पीडीऍफ़ फाइल के रूप में चाहिए तो?

अगर आपको पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करनी है तो आपको जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | अपने जिले की वेबसाइट नीचे से देख लें और खोल लें | सम्बंधित पेज पर पहुँच कर आप सूची को PDF File के रूप में डाउनलोड कर पाएंगे | उदाहरण के लिए आप नीचे दी गई फोटो देखें :

uttar pradesh ration card list kaise dekhein
Agra:https://agra.nic.in
Aligarh:https://aligarh.nic.in
Ambedkar Nagar:https://ambedkarnagar.nic.in
Amethi:https://amethi.nic.in
Amroha:https://amroha.nic.in
Auraiya:https://auraiya.nic.in
Ayodhya:https://ayodhya.nic.in
Azamgarh:https://azamgarh.nic.in
Baghpat:https://bagpat.nic.in
Bahraich:https://bahraich.nic.in
Ballia:https://ballia.nic.in
Balrampur:https://balrampur.nic.in
Banda:http://banda.nic.in
Barabanki:https://barabanki.nic.in
Bareilly:https://bareilly.nic.in
Basti:https://basti.nic.in
Bhadohi:https://bhadohi.nic.in
Bijnor:https://bijnor.nic.in
Budaun:https://budaun.nic.in
Bulandshahar:https://bulandshahar.nic.in
Chandauli:https://chandauli.nic.in
Chitrakoot:https://chitrakoot.nic.in
Deoria:https://deoria.nic.in
Etah:https://etah.nic.in
Etawah:https://etawah.nic.in
Farukkhabad:https://farrukhabad.nic.in
Fatehpur:https://fatehpur.nic.in
Firozabad:https://firozabad.nic.in
Gautam Buddha Nagar:https://gbnagar.nic.in
Ghaziabad:http://ghaziabad.nic.in
Ghazipur:https://ghazipur.nic.in
Gonda:https://gonda.nic.inGorakhpur:https://gorakhpur.nic.in
Hamirpur:https://hamirpur.nic.in
Hapur:https://hapur.nic.in
Hardoi:https://hardoi.nic.in
Hathras:https://hathras.nic.in
Jalaun:https://jalaun.nic.in
Jaunpur:https://jaunpur.nic.in
Jhansi:https://jhansi.nic.in
Kannauj:https://kannauj.nic.in
Kanpur Dehat:https://kanpurdehat.nic.in
Kanpur Nagar:https://kanpurnagar.nic.in
Kasganj:https://Kasganj.nic.in
Kaushambi:https://kaushambi.nic.in
Kushi Nagar:https://kushinagar.nic.in
Lakhimpur Kheri:https://kheri.nic.in
Lalitpur:https://lalitpur.nic.in
Lucknow:https://lucknow.nic.in
Maharajganj:https://maharajganj.nic.in
Mahoba:https://mahoba.nic.in
Mainpuri:https://mainpuri.nic.in
Mathura:https://mathura.nic.in
Mau:https://mau.nic.in
Meerut:https://meerut.nic.in
Mirzapur:https://mirzapur.nic.in
Moradabad:https://moradabad.nic.in
Muzaffar Nagar:https://muzaffarnagar.nic.in
Pilibhit:https://pilibhit.nic.in
Pratapgarh:https://pratapgarh.nic.in
Prayagraj:https://prayagraj.nic.in
Raebareli:https://raebareli.nic.in
Rampur:https://rampur.nic.in
Saharanpur:https://saharanpur.nic.in
Sambhal:https://sambhal.nic.in
Sant Kabir Nagar:https://sknagar.nic.in
Shahjahanpur:https://shahjahanpur.nic.in
Shamli:https://shamli.nic.in
Shravasti:https://shravasti.nic.in
SiddharthNagar:https://sidharthnagar.nic.in
Sitapur:https://sitapur.nic.in
Sonbhadra:https://sonbhadra.nic.in
Sultanpur:https://sultanpur.nic.in
Unnao:https://unnao.nic.in
Varanasi:https://varanasi.nic.in
All Districts Name checking online in New Ration Card List UP

Do Check

UP Bhu Naksha ऑनलाइन कैसे देखें

UP Bhulekh Khasra Khatauni

यूपी में ऑनलाइन कोविड टेस्ट रिपोर्ट कैसे देखें

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2022

DG Shakti Portal New Registration

यूपी अभ्युदय योजना 

उत्तर प्रदेश शिकायत पोर्टल

UP Sarkari Yojana List

UP Ration Card New List 2023 में नाम कैसे Search करें @nfsa.up.gov.in

ऊपर जो प्रक्रिया समझाई गई थी उसमें आपको केवल जिला, ब्लॉक, टाउन या पंचायत का ही चुनाव करने पर सूची में नाम दर्ज है या नहीं, पता चल जाता था लेकिन अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर या अन्य जरुरी जानकारी जैसे लिंक्ड आधार नंबर या मोबाइल नंबर है तो आप और भी आसानी से जान पाएंगे की नाम लिस्ट में अभी तक दर्ज है या नहीं | आईये जानें कैसे :

UP Ration Card List 2023 | ऑनलाइन FCS UP राशन कार्ड लिस्ट Name Check
  • अब जैसा के आप देख पा रहे हैं , पात्रता सूची में नाम पता करने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। या तो आप “राशन कार्ड संख्या से” या फिर “राशन कार्ड अन्य विवरण से” पता कर सकते हैं | अगर आपके पास राशन कार्ड संख्या है तो पहले विकल्प चुन कर राशन कार्ड संख्या डालें और फिर “खोजें” बटन पर क्लिक करके जान लें की नाम लिस्ट में दर्ज है या नहीं | अगर आपके पास राशन कार्ड संख्या नहीं है तो दूसरे विकल्प का चुनाव करें। अब आप मुखिया का नाम और मुखिया के पिता का नाम डालकर पात्रता सूची में आपके नाम के होने या ना होने की जानकारी ले पाएंगे

NFSA Ration Card List UP – Related Links

FCS/NFSA UP New Ration Card List सम्बंधित प्रश्नोत्तर

उत्तर प्रदेश के किसी भी गाँव या कस्बे की राशन कार्ड सूची खोजने का सबसे आसान तरीका क्या है?

अगर आप चाहें तो सम्बंधित क्षेत्र के प्रधान, पंच, वार्ड मेंबर से ये सूची प्राप्त कर सकते हैं लेकिन अगर सबसे आसान तरीके के बात करें तो वो ऑनलाइन देखना ही है। चंद मिनटों में आप घर बैठे की किसी भी क्षेत्र की राशन कार्ड सूची बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं |

मैंने हाल ही में इनकम टैक्स भरना शुरू किया है क्या मेरा नाम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची से कट सकता है?

अगर नियमों के हिसाब से चलें तो आपका नाम सूची में से कट जाना चाहिए क्यूंकि टैक्स भर रहे व्यक्ति सरकार की इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।। कई बार सूची में से नाम हटने में कुछ समय लग जाता है |

मैंने कुछ समय पहले नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है ? सूची में नाम ऑनलाइन कब से दिखना शुरू होगा

आवेदन करने का यह मतलब नहीं है कि आपका नाम सूची में जुड़ेगा ही। आपके आवेदन की पहले जांच होगी, सब कुछ सही होने पर आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा और यह ऑनलाइन सूची में भी जोड़ दिया जायेगा |

NFSA क्या है और यूपी एनएफएसए पोर्टल की राशन कार्ड लिस्ट दर्शाने में क्या भूमिका है ?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को शार्ट में NFSA कह देते हैं | इस अधिनियम के अंतर्गत ही सस्ते राशन की दुकानों द्वारा देश भर में अन्न व् अन्य सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाती है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यूपी NFSA पोर्टल ऑनलाइन जानकारी लोगों तक पहुंचाने में बहुत ही सहायक है। इसी पोर्टल की मदद से आप घर बैठे उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के किसी भी गाँव या कसबे की राशन कार्ड सूची देख सकते हैं |

मैंने हाल ही में राशन कार्ड में कुछ बदलाब करवाया है, ऑनलाइन कैसे पता चलेगा के बदलाव हो चुके हैं या नहीं?

किसी भी तरह के बदलाब के लिए करेक्शन फॉर्म के साथ सम्बंधित डॉक्यूमेंट संलग्न करने होते हैं और सब सही होने पर ही सम्बंधित कार्यालय बदलाव क्र देता है। वैसे तो एक महीने के अंदर ही ये बदलाब आप ऑनलाइन देख सकते हैं लेकिन कई बार थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है |

अगर यूपी राशन कार्ड सूची सम्बंधित कुछ प्रश्न पूछने हौं या फिर कोई शिकायत दर्ज करनी हो तो कैसे कर सकते हैं ?

किसी भी प्रश्न के लिए या कोई शिकायत दर्ज करने के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल लगाएं | आप अगर चाहें तो ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं

क्या केवल नाम द्वारा भी ऑनलाइन UP राशन कार्ड पात्रता सूची में नाम देखा जा सकता है?

जी, ये सुविधा सर्च पेज पर उपलब्ध है। आपको मुखिया का नाम डालकर जानकारी मिल जाएगी |

Other States Ration Card List

GujaratOdishaUttar PradeshWest Bengal
DelhiJ&KHaryanaOdisha
JharkhandBiharUttarakhandTelangana
APChhattisgarhKeralaRajasthan
ManipurMPAssamAll Other States

If your State is not Here, Check the Complete ration card list HERE

Last Updated on December 10, 2022 by Vaibhav Tiwari

endarchives