देश में कोरोना महामारी के चलते बेरोजगार हुए प्रवासी मज़दूरों को रोज़गार देने की मुहिम शुरू की गई है। इस बाबत भारत की स्किल डवलेपमेंट मिनिस्ट्री ने नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिल करAatmanirbhar Skilled Employee Employer Mapping (Aseem) (असीम )पोर्टल की शुरूआत क है। इस पोर्टल के माध्यम से इन प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर से रोज़गार दिया जाएगा। कोरोना काल के समय ऐसे बहुत से स्किल्ड मजदूर हैं जिन्हे अपने अपने राज्यों में लौटना पड़ा, इसके बाद एक तरफ कंपनियों के पास वर्क फोर्स की कमी हुई तो दूसरी तरफ बहुत से मजदूर बेरोजगार हो गए। अब इन दोनो ही पक्षों की समस्या को सुलझाने के लिए Aseem Portal और ऐप लॉन्च की है।आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस पोर्टल से जुड़ी तमाम जानकारियाँ मुहैया कराएँगे। हम आपको यह भी बताएंगे की आखिर किस तरह आप असीम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और रोज़गार पा सकते हैं।
क्या है Aseem Portal (App) ? Online Registration Form
असीम एक तरह का ऑनलाइन रोज़गार एक्सचेंज पोर्टल के तौर पर काम करेगा। इस पोर्टल पर मज़दूरों सहित कंपनियां भी अपनी जानकारियाँ अपलोड कर सकेंगी। इसमें कंपनियों को यह पता चल जाएगा कि उनकी जरूरत के हिसाब से कितना श्रम मौजूद हैं, वहीं दूसरी तरफ मजदूर यह देख पाएंगे कि उनके आस पास उनके लायक कोई रोज़गार है या नहीं। इससे इन मज़दूरों को रोज़गार के अवसर अधिक प्राप्त होंगे।इस पोर्टल पर अब तक 20 लाख से ज्यादा स्किल्ड प्रवासी मज़दूरों की संपूर्ण जानकारी अप लोड कर दी गई है
ASEEM Portal का उद्देश्य
देश में 24 मार्च 2021 को कोरोना के चलते लॉकडाउन कर दिया गया था। जिसकी वजह से बहुत से लोगों को अपने काम से हाथ धोना पड़ा। इनमें सबसे बड़ी संख्या प्रवासी मज़दूरों की थी। ऐसे में फ़ैक्टरियों और अन्य ऐसे बहुत से काम हैं जो केवल स्किल्ड मजदूर ही कर सकते हैं। क्योंकि अब मजदूर अपने राज्यों में पंहुच गए हैं और काम काज फिर से शुरु हो गया है। ऐसे में सरकार के पास दो ही विकल्प थे पहला यह कि वह मज़दूरों को वापस लाए, दूसरा यह कि इन मज़दूरों और कारोबारियों के बीच एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करा दिया जाए, जिसके जरिए लोगों को कामकाज मिल जाए और कारोबारियों को श्रम शक्ति मुहैया कराई जा सके। इसके लिए ही ASEEM Portal की शुरूवात की गई है।इसके साथ बेरोजगारों को अधिक मात्रा में रोज़गार के अवसर मिल सकें यह भी ASEEM Portal या App का उद्देश्य है।
असीम पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- इस पोर्टल 37 अलग अलग सेक्टर्स के स्किल्ड मज़दूरों को रोज़गार दिया जाएगा।
- 20 लाख स्किलड लोगों की संपूर्ण जानकारी अपलोड कर दी गई।
- कारोबारियों को पोर्टल के माध्यम से श्रम श्क्ति मुहैया कराई जाएगी।
- बेरोजगार लोगों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
- अब तक असीम पोर्टल और ऐप पर ढेरो कंपनियां अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं, जिसकी वजह से रोज़गार की तलाश में व्यक्ति को तुरंत ही काम मिल जाएगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से लोगो को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
Aatmanirbhar Skilled Employee Employer Mapping Portal के लाभ
- इस पोर्टल के जरिए लोगो को अधिक मात्रा में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
- लोग अपने घरों के आस पास ही काम काज हासिल कर पाएंगे।
- लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
- कंपनियों को उचित मात्रा में श्रम श्क्ति मुहैया कराई जा सकेगी।
- बेरोजगारी दर तेजी से कम होगा।
- प्रती व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होगी।
असीम पोर्टल रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता एवं दस्तावेज
- अगर कंपनी अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहती है तो इसके लिए जरूरी है कि वह सरकार द्वारा रजिस्टर्ड हो।
- कंपनियां जिन भी लोगो को काम पर रखेंगी उन्हे न्यूनतम सैलरी देनी ही होगी
- अगर कोई व्यक्ति रोज़गार की तलाश में है तो उसे अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा
- रोजगार के लिए आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को अपना आधारकार्ड, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर ईमेलआईडी और इसके अलावा उसने पहले क्या काम किया है या वह किस तरह की नौकरी करना चाहता है। यह सभी जानकारी आवेदन करने वाले व्यक्ति को दर्ज करानी होंगी।
- रोजगार पाने के लिए जरूरी है कि दर्ज की गई सभी जानकारी पूरी तरह सही हों।
ASEEM Portal/App Online Registration Form [App Download Link]
- अगर आप रोजगार की तलाश में है और अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर जाना होगा। जिसका लिंक यह है।https://smis.nsdcindia.org/
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहा आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे, आपको इनमें से Candidate Registration के विकल्प को चुनना होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जंहा आपको इस पोर्टल की आधिकारिक ऐप दिखाई देगी। इस ऐप को डाउनलोड कर ले।
- अब इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। इसके बाद आपके पास समय समय पर जिस भी प्रकार के काम के लिए आपने रजिस्ट्रेशन कराया था उससे जुड़ी जानकारी आपको मिलती रहेगी।
App Download>>> Click Here
संबंधित प्रशनोत्तर
क्या इस पोर्टल पर कंपनियां भी रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं?
हां, पोर्टल और ऐप दोनो पर ही कंपनी भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
यह पोर्टल किस राज्य के लोगों के लिए शुरू किया गया है?
यह पोर्टल किसी एक राज्य के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण देश के लिए लागू किया गया है।
क्या असीम पोर्टल पर किसी भी वर्ग के लोग रोजगार पा सकते हैं?
हां, इसके लिए बस उन्हे केवल अपने आपको पोर्टल पर जा कर रजिस्टर्ड करना होगा।
क्या ASEEM पोर्टल पर वह लोग भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जिन्होंने आज तक नौकरी की ही ना हो?
हां, इस पोर्टल पर वह लोग भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरूवात ना की हो।
यह भी पढ़ें>>>> केंद्र सरकार की यह योजना खास आपके लिए है