उप लैपटॉप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन|योगी मुफ्त लैपटॉप योजना|लैपटॉप वितरण सूची 2021 उत्तर प्रदेश
शिक्षा का महत्व हम सभी के जीवन में कितना है, उसे हर व्यक्ति जानता है, इसलिए सरकार से लेकर आम आदमी तक शिक्षा पर सबसे अधिक निवेश करता है। ऐसे में योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वी और 12वी के टॉपर्स को प्रोत्साहन के लिए एक एक लाख रूपए और लैपटॉप देने का ऐलान भी किया था। अब इन दोनों कक्षाओं के रिजल्ट सामने आ चुके हैं, जिसके बाद सरकार ने अपनी ओर से सूची भी जारी कर दी है। यूपी सरकार की इस मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ राज्य के उन 10-10 टॉपर्स को होगा जो सबसे अधिक नंबर लाए हैं। यही नहीं इन टॉपर्स के घर के पास पक्की सड़क का निर्माण भी किया जाएगा और इस सड़क को टॉपर का नाम ही दिया जाएगा।
UP Free Laptop Yojana | योगी मुफ्त लैपटॉप योजना 2021
आपको बता दें कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया था जिसके बाद बहुत से राज्यों में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में परीक्षाएं तो पूर्ण हो गई थी, पर मूल्यांकन में लॉकडाउन की वजह से देरी हो गई थी। लेकिन 27 जून 2021 को कक्षा 10वी और 12वी के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम घोषित होने पर योगी आदित्यनाथ ने सभी छात्रो को बधाई देते हुए मुख्य घोषणाएं की थी। इनमें योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 10 -10 टॉपर्स को एक एक लाख रूपए नगद और एक एक लैपटॉप देने की बात कही है। साथ ही सरकार की तरफ से इन सभी टॉपर्स के घर तक सड़क का निर्मार्ण भी किया जाएगा। जिनका नाम भी इन छात्रों के नाम से ही रखा जाएगा।
ऐसा रहा कक्षा 10वी और 12वी का परिणाम
आपको बता दें कि यूपी में कक्षा 10वी के 27 लाख 44 हजार 976 छात्रों ने परीक्षाएं दी हैं, इनमें से 23 लाख 982 छात्र पास हो गए हैं। वंही इनमें से 32 लोग ऐसे हैं जिन्हे यूपी सरकार मुफ्त लैपटॉप, एक लाख रूपए नगद और इन्ही के नम पर सड़क का निर्माण करेगी। लेकिन निर्माण उन्ही क्षेत्रों में किया जाएगा। जंहा सड़के नहीं होंगी, या टूटी फूटी और कच्ची सड़के होंगी वंहा ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इस साल राज्य में कक्षा 12वी की परीक्षा 51 लाख 30 हजार, 481 छात्रों ने दी थी। जिनमें से 76 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे उत्तीर्ण हो गए। बताया जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल का परिणाम काफी बेहतर रहा है। कक्षा 12वी से भी मुफ्त लैपटॉप और एक- एक लाख रूपए नगद पाने के हकदार 10 छात्र बने हैं। साथ ही इन 10 छात्रों के घर तक सड़क निर्माण का काम कराया जाएगा।
योगी सरकार की इस पहल के जरिए जंहा एक तरफ राज्य को पक्की सड़क मिलेगी। साथ ही पढ़ने वालें छात्रों में अच्छा करने की भूख भी पैदा हो सकेगी। वंही नगद एक लाख रूपए और लैपटॉप के जरिए उन गरीब परिवारों को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी जो टॉपर्स की सूची में शामिल हैं।
Uttar Pradesh Free Laptop Yojana Student List | यूपी स्टूडेंट मुफ्त लैपटॉप लिस्ट
Class10th Toppers list |
Percentage |
रिया जैन |
96.67 |
अभिमन्यु वर्मा |
95.83 |
योगेश प्रताप सिंह |
95.33 |
गौरव |
94.83 |
शोभित कुमार |
94.83 |
शिवानी वर्मा |
94.83 |
नितीश कुमार |
94.67 |
अंशिका बघेल |
94.67 |
हिमांशु विश्वकर्मा |
94.67 |
ऋषब सिंह |
94.50 |
उज्जवल तौमर |
94.50 |
निशांत पटेल |
94.50 |
दीक्षा पांडेय |
94.50 |
अर्पित यादव |
94.33 |
अर्पित वर्मा |
94.33 |
काजल |
94.33 |
आस्था श्रीवास्तव |
94.33 |
दीपिका |
94.33 |
नमन |
94.17 |
अंकित अग्निहोत्री |
94.17 |
आकाश रावत |
94.17 |
श्रष्टि |
94.17 |
भानवी द्विवेदी |
94.17 |
शोभित वर्मा |
94.00 |
रोशन चौरसिया |
94.00 |
अंकुश दुबे |
94.00 |
आकाश कुशवाहा |
94.00 |
अलीशा अंसारी |
94.00 |
गार्गी यादव |
94.00 |
अरशद इकबाल |
93.83 |
वैशाली शर्मा |
93.83 |
अरशिमा शेख |
93.83 |
Class 12Th Toppers List |
Percentage |
अनुराग मलिक |
97.00 |
प्रांजल सिंह |
96.00 |
उत्कर्ष शुक्ला |
94.80 |
वैभव द्विवेदी |
94.40 |
आकांक्षा |
94.00 |
गरिमा कौशिक |
93.80 |
पूजा मौर्या |
93.60 |
अंकुश राठौर/ मानु मिश्रा |
93.00 |
केशव |
92.80 |
रिद्धिमा |
92.60 |