उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए बेहद जबरदस्त खबर है। जो भी लोग बेरोजगारी से परेशान थे ऐसे सभी लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले 2021 का आयोजन किया जा रहा है। बेरोजगारी हमारे देश के लिए एक सबसे बड़ी समस्या बन गई है, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह रोजगार मेले के आय़ोजन करना बेहद सराहनीय कदम है। बताया जा रहा है कि यह आयोजन युपी के एक या दो जिलो में नहीं बल्कि 70 से ज्यादा जिलों में किया जाना है और इस रोजगार मेले के दौरान 72000 से ज्यादा रिक्त पदो पर भर्ती की जाएगी।
UPDATE >> कोरोना के चलते हो रहा है ऑनलाइन रोजगार मेलों का आयोजन, पूरा पढ़ें
UP Sewayojan, Rojgar Mela 2021 | उत्तर प्रदेश उप सेवायोजन सेवायोजन, रोजगार मेला ( sewayojan.up.nic.in )
हालांकि अभी तक जारी की गई सूची में केवल 18 ही जिलों का नाम डाला गया है। हो सकता है इसके बाद की सूची में यह लिस्ट अपडेट की जाए और बचे हुए अन्य जिले भी इसमें शामिल किए जाएं। इस रोजगार मेले के जरिए आप भी आसनी से और बेहतर नौकरी पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कब और कंहा होगा इस मेले का आयोजन और आप कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ और किस तरह किया जा सकता है आवेदन
सेवायोजन रोजगार का उद्देश्य
सेवायोजन रोजगार का उद्देश्य यह है उत्तर प्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक मात्रा में रोजगार के अवसर मिले। ताकि प्रदेश और भारत की तरक्की हो सके।
कैसे उठा सकते हैं इस रोजगार मेले का लाभ
रोजगार मेले का लाभ उठाने के लिए पहले आपको इस मेले से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा, केवल तभी आप इस मेले के माध्यम से रोजगार हासिल कर पाएंगे।
सेवायोजन रोजगार मेला पात्रता एंव दस्तावेज
- इस योजना के लिए व्यक्ति का कम से कम 10वी पास होना जरूरी। इसके ऊपर किसी भी तरह की शैक्षिक योग्यता मान्य होगी।
- रोजगार मेले के लिए किसी तरह की अधिकतम उम्र तय नहीं की गई है।
- रोजगार मेले के आवेदन हेतु उत्तर प्रदेशा का निवासी होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
UP Sewayojan Registration | उत्तर प्रदेश सेवायोजन, ऑनलाइन पंजीयन , UP रोजगार मेले के लिए जरुरी पंजीकरण
आईये अब विस्तार से प्रक्रिया समझते हैं :
- सबसे पहले आपको इस योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आपको साइट पर दिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर एक फॉर्म मौजूद होगा। उसमें पूछी गई जानकारी को भरना होगा और यूजर आईडी पासवर्ड बनाना होगा। फॉर्म को पूरी तरह भर कर सब्मिट कर दे

- अकाउंट बनने के बाद यूजर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ख़त्म हो जाएगी, अब आपको लॉगिन करके अपनी कुछ और जानकारी देनी है और सेवायोजन पंजीकरण हो जायेगा|
- अगली बार आपको जब इस पोर्टल का उपयोग करना होगा तो लॉगिन कर लें |

अभी 18 जिलों सूची की रोजगार मेला सूची है उपलब्ध
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयो के द्वारा ही इस मेले का आयजोन कराया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की भी अलग अलग कंपनियां शामिल होंगी। ऐसे में यह उन सभी के लिए एक सुनहरा मौका है जो न जाने कब से नौकरी की तलाश में थे। इस रोजगार मेले का आयोजन 18 जिलों में अलग अलग तारीखो और स्थानो पर किया जाएगा। अगर आप भी मेले का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दी गई सूची में तारीख और स्थान देख सकते हैं।
जरूर पढ़ें :
UP Rojgar Mela List 2021 | उत्तर प्रदेश रोजगार मेला सूची
अगर आप भी उत्तर प्रदेश में हो रहे मेलों में जाना चाह रहे हैं तो ध्यान रहे, सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है | रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऊपर विस्तार से समझाई गई है |
जरुरी लिंक्स :
सम्बंधित प्रश्न और उत्तर
क्या यूपी रोजगार मेले में कोई भी भाग ले सकता है?
सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश से संपर्क कैसे करें?
Last Updated on September 15, 2021 by Vaibhav Tiwari
Comments are closed.