देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच किसी भी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने वाले लोगों को बाहर निकलने में परेशानी न हो इसके लिए कई राज्य सरकारो ने एक अनोखा रास्ता निकाला था। जो था कर्फ्यू ई-पास का,। इसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी जारी किया गया था, लेकिन प्रदेश के ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस ई-पास को कैसे हासिल किया जाए यह नही जानते।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और घर से बाहर निकल कर काम करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आप भी यह कर्फ्यू ई-पास घर बैठे ही बनवा सकते हो। आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि कैसे UP में Curfew E-Pass बनवा सकते हैं। पास बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए और पास के स्टेटस को देखने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
UP Curfew E-Pass, Apply Online, Status | उत्तर प्रदेश कर्फ्यू पास,ऑनलाइन आवेदन करें, स्टेटस जानें
उत्तर प्रदेश में क्यों शुरू कई कर्फ्यू ई-पास सुविधा
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा पूरे देशे में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया था। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ट्रेन, जहाज और लगभग सभी गैरजरूरी सेवाएं बंद कर दी गई थी। इस लॉकडाउन में बाहर निकलने की उन्ही को छूट मिली है जो या तो मेडीकल फील्ड से जुड़े हैं या फिर आम लोगों तक खाद्य सामग्री समेत किन्ही जरूरी संस्थानों में काम कर रहें हैं।
इन सेवादारो को सेवा पंहुचाने में दिक्कत न हो और यह आसानी से अपना काम कर सकें इसके लिए सरकारों द्वारा दो रास्ते निकाले गए थे। पहला तो यह था जिसमें कंही काम करने वाले कर्मचारी अपना आईडी कार्ड के जरिए बाहर निकल सकते हैं और काम पर जा सकते हैं। दूसरा यह तरीका निकाला गया था जिसमें सरकार द्वारा लोगों को कर्फ्यू पास जारी किया जाए, और इस पास को आवेदन करे के हासिल किया जा सकें।
उत्तर प्रदेश कर्फ्यू पास की जानकारी
सम्बंधित राज्य | उत्तर प्रदेश |
आर्टिकल श्रेणी | ऑनलाइन कर्फ्यू पास |
आधिकारिक पोर्टल | http://164.100.68.164/upepass2/ |
लॉकडाउन में किन्हे है छूट
- सरकारी संस्थानो और निजी संस्थानों में काम करने वाले (बैंक, रेलवे, एमसीडी)
- मेडीकल स्टाफ या केमिस्ट शॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को छूट
- जरूरी खाद्य सामग्री मुहैया कराने वाले लोग, जैसे फल सब्जी बेचने वाले लोग, किराना, दूध, ब्रैड आदि
- इंटरनेट सेवाए, केबल जैसी सेवाएं प्रदान कराने वाले लोगों को भी इस लॉकडाउन में छूट दी गई है।
- इसके अलावा वह लोग भी इस लॉकडाउन में घर से बाहर निकल सकते हैं जो राशन फल या सब्जी की खरीदारी करना चाहते हैं।
UP Curfew E pass apply Online, Registration @यूपी ऑनलाइन कर्फ्यू पास आवेदन @164.100.68.164/upepass2/
- उत्तर प्रदेश के नागरिक जो भी ई-पास बनवाना चाहते हैं उन्हे सबसे पहले ई-पास बनाने वाली आधिकारिक साइट पर जाना होगा, जिसका लिंक यह है http://164.100.68.164/upepass2/
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप साइट के होम मेज पूर पंहुच जाएंगे। यंहा आपको ऊपर की तरफ अप्लाई ई-पास का विक्लप दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक अन्य पेज खुलेगा जंहा आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको सब्मिट और जनरेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके पास एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करके आपको आगे बढ़ना होगा।
- आपके ओटीपी दर्ज करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपस बहुत सी जानकारी पूछी जाएंगी। यह सभी जानकारी भर करी ही आप आगे बढ़ पाओगे। फॉर्म में पुछी गई सभी जानकारी ठीक से भर कर, फॉर्म को सब्मिट करना होगा।
- फॉर्म सब्मिट करने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा और जानकारी सही एंव पात्रता सही होने पर आपको ई-पास जारी कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कर्फ्यू ई-पास स्टेटस कैसे चेक करें | UP Curfew/Lockwon Pass Status Check
- अगर आपने ई-पास के लिए पंजीकरण कराया था लेकिन आपको ई-पास से संबंधित कुछ भी पता नहीं चला तो, इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश की ई-पास साइट पर जाना होगा, जिसका लिंक ऊपर भी दिया गया है
- साइट पर जाने के बाद आपके सामने ट्रैक यूअर एप्लीकेशन का विकल्प दिखाई देगा, आपको उसी पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जंहा आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना मोबाइल नंबर डाल कर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आपके ई-पास की ताजा जानकारी दिखा जाएगी।
क्या उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन इ-पास सुविधा चालू हो गई है?
जी हाँ ! ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इ-पास के लिए आवेदन किया जा सकता है और ऑनलाइन आवेदन की स्तिथि भी देखी जा सकती है |
क्या इसके लिए मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है?
जी हाँ | इस प्रक्रिया में मोबाइल वेरीफाई करना आवश्यक है | ऐसा किये बगैर आवेदन नहीं कर पाएंगे |
आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं, यह कैसे पता चलेगा?
इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस देखने की सुविधा भी उपलब्ध है | जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें |
यह भी पढ़ें :