प्रगति स्कालरशिप । प्रगति छात्रवृति योजना 2021, ऑनलाइन आवेदन |मेरिट लिस्ट – Pragati Scholarship

Pragati Scholarship Scheme, Apply Online, Check Merit List, explained in Hindi | प्रगति छात्रवृति 2021, प्रगति स्कालरशिप मेरिट लिस्ट

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने छात्राओं को आगे बढ़ाने और पढ़ाने के लिए प्रगति छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करी थी| इस छात्रवृत्ति योजना (Pragati Scholarship Scheme) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारत की युवा लड़कियों को ज्ञान, कौशल को बढ़ाना है ताकि वे भारत के विकास प्रक्रिया में अपना अहम् योगदान दे| इस योजना के अंतर्गत भारतवर्ष की कुल 4,000 छात्राओं को 30,000 रूपए तक की ट्यूशन फीस की मदद की जाती है| जो छात्राए पहले से इस छात्रवृत्ति का लाभ ले रही है तो उन्हें बस अपनी छात्रवृत्ति का नवीनीकरण (Renewal) कराना होता है|

Eligibility Criteria for Pragati Scholarship | प्रगति स्कालरशिप के लिए पात्रता

प्रगति छात्रवृति का लाभ पाने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए –

  • आवेदन केवल लड़की ही कर सकती है|
  • भारतीय नागरिक होनी चाहिए
  • भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का स्थायी निवासी हो
  • आवेदन करने वाली लड़की अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की महिला छात्रा हो|
  • माता और पिता की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक ना हो|
  • अगर आपके परिवार में एक से अधिक लड़की है तो सभी लड़की एआईसीटीई प्रगति छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले सकती है|

Documents Required | प्रगति छात्रवृति के लिए जरूरी कागजात

प्रगति छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरुरी है –

  • लड़की के माता-पिता या पति का आय प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आवेदक के पास कक्षा 10th और 12th बोर्ड परीक्षा अंक सूची प्रमाण पत्र
  • कॉलेज, या संस्थान से एक लेटर जिसमे यह उल्लेख हो कि आवेदक पहले साल में पढ़ रहा है|
  • ट्यूशन फीस की स्लिप
  • आवेदक का बैंक खाता नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो|
  • अगर आप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से है तो जाती का प्रमाण पत्र|
  • आधार कार्ड भी जरुरी है|

प्रगति छात्रवृति योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | Apply Online for Pragati Scholarship, Registration Application Form

AICTE Pragati Scholarship के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको एआईसीटीई प्रगति छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा,जिसका लिंक हम आपको नीचे दे रहे है|
  • जब आप वेबसाइट पर जाते है तो सबसे पहले आपको पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना होगा|
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके पास आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लें|
AICTE Pragati Scholarship Scheme
  • लॉगिन करने के बाद आपको प्रगति छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए एक फॉर्म मिलेगा, उस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भर दें, जानकारी भरने के बाद उसमे मांगे गए अन्य दस्तावेज अपलोड कर दें और सबमिट कर दें|
  • उसके बाद जब आपका आवेदन चुन लिया जाएगा तो आपको मोबाइल और ईमेल आईडी द्वारा सूचित कर दिया जाता है|

एआईसीटीई प्रगति छात्रवृत्ति मेरिट लिस्ट कैसे देखे | Pragati Scholarship Merit List 2021, Check online

अगर आपने प्रगति छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है और अब आप परेशान है ये जानने के लिए की आपका नाम मेरिट लिस्ट में है या नहीं| चलिए हम आपकी इस परेशानी को दूर करते है, आपको AICTE Pragati Scholarship Scheme Merit List  देखने के लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे

  • सबसे पहले आपको प्रगति छात्रवृति योजना 2021 में अपना नाम देखने के लिए एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट www.aicte-india.org/ पर जाना होगा।
  • जब आप आधिरकारिक वेबसाइट पर विजिट करते है तो आपको होमपेज पर SCHEMES  लिखा मिलेगा जब आप उस पर क्लिक करेंगे तो Student Development Schemes के ऑप्शन पर विजिट करना है|
  • फिर आपके सामने Pragati Scholarship एक नए पेज पर मिलेगा, उसमे Batch 2021-2021 पर क्लिक कर दें|
  • फिर आपको मेरिट लिस्ट 2021 पर क्लिक करना है, यहां पर आप छात्रवृत्ति योजना (डिग्री) और छात्रवृत्ति योजना (डिप्लोमा) दोनों में से जिसमे आपने आवेदन करा है, उस पर क्लिक कर लें, आपके सामने चयनित छात्राओं की सूची आ जाएगी। लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते है|

सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

प्रगति छात्रवृति को कौन सी संस्था द्वारा चलाया जा रहा है?

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा |

क्या इस स्कालरशिप के लिए कोई भी स्टूडेंट आवेदन कर सकता है?

जी नहीं | केवल लडकियां जो AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्रा हो, आवेदन कर सकती हैं|

क्या आवेदन के लिए कोई फीस या शुल्क देना होगा?

जी नहीं ! कोई शुल्क नहीं देना होगा । अगर आप पात्र हैं तो ऑनलाइन आवेदन करें |

यह भी पढ़ें :

Last Updated on May 2, 2021 by Vaibhav Tiwari

endarchives