प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

Kisan Mandhan Yojana Apply Online, Registration Form 2021 | मोदी किसान पेंशन (मानधन )योजना ऑनलाइन आवेदन 2021 ,किसान मानधन स्कीम (PMKMY)

प्रधान मंत्री किसान मानधन योजना | Kisan Pension (Mandhan) Yojana

किसान एक बड़ा ही आसान नाम है पर उसका किरदार हमारे देश में सबसे बड़ा और उच्च है। किसान के बदौलत हमें अन्न प्राप्त होता है, उन्ही के बदौलत हम अपने आप को स्वस्थ रख पाते है। इसी को पहल बनाकर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना (Kisan Mandhan Yojana) का प्रारंभ हांल ही में किया है। उन्होंने किसानो की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक बहुत अच्छा कदम उठाया है। किसानों को इससे बहुत लाभ होगा। इस लेख में आपको योजना की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी | आप ये भी जानेंगे के किसान मानधन योजना के लिए Registration कैसे करें

इस योजना से सरकारी खजाने पर 10,774.5 करोड़ सालाना बोझ पड़ेगा। इस योजना के क्रियान्वन की जिम्मेवारी जीवन बीमा निगम (LIC) को दी गई है |

प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना का उद्देश्य

  • प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का किसानों को पेंशन द्वारा लाभ प्रदान करना है।
  • इस योजना के तहत 10 से 15 करोड़ किसानों को शामिल करने की बात तय की गयी है।
  • इस योजना के कारण किसानों को मनोबल मिलेगा

योजना की कुछ महत्वपूर्ण शर्तें

  • 18 से 40 आयु वर्ग के किसानों को इस योजना में शामिल किया जायेगा।
  • पति-पत्नी दोनों हो सकते हैं योजना में शामिल शर्त ये रहेगी की दोनों को अपना अंशदान अलग अलग से देना होगा
  • जब किसान की आयु 60 वर्ष पार होगी तो उसे ₹3000 मासिक पेंशन मिलती रहेगी।
  • यदि किसान की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो Pension उसकी पत्नी को मिलेगी।

Kisan Mandhan Yojana Online Registration कॉमन सर्विस सेण्टर के माध्यम से करवाया जा सकता है



मोदी किसान पेंशन योजना । किसान मानधन 2021

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इस योजना के लिए संकल्प

मोदी सरकार ने इस योजना से यह संकल्प लिया है कि वह 5 करोड़ से अधिक किसानों को इस PM Kisan Pension योजना का लाभ देगी। इस योजना का कुल बजट 10 हज़ार करोड़ रूपए का है। लघु और सीमांत किसानों के लाभ को हटाकर अब यह योजना देश के ज़्यादा से ज़्यादा किसानों के लिए तैयार की गयी है। मोदी जी की योजना के तहत 60 साल के ऊपर वाले लोगो को ही 3000 रूपए महीना मिलेगा।

प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

केंद्र सरकार द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के कुछ लाभ

  • किसान की यदि मृत्यु हो जाये तो पेंशन का 50% उसकी विधवा पत्नी को मिलेगा यदि वो पहले से ही किसी भी योजना से लाभ नही उठा रही हो।
  • प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में लगाया गया सारा पैसा सीधा बैंक अकाउंट में ही जमा कराया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ लघु व सीमांत किसानों के लिए ही नही है बल्कि इस योजना में सरकार ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को जोड़कर अधिक से अधिक लाभ देना चाहती है।
  • किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान होगी, और मृत्यु दर में कमी आएगी जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ये आवश्यक है के आप समझ लें की उम्र के हिसाब से आपको कितना प्रीमियम देना है | नीचे दिए गए चार्ट से समझें :

आवेदक की उम्रप्रीमियम (अंशदान)
1855₹
1958₹
2061₹
2164₹
2268₹
2372₹
2476₹
2580₹
2685₹
2790₹
2895₹
29100₹
30105₹
31110₹
32120₹
33130₹
34140₹
35150₹
36160₹
37170₹
38180₹
39190₹
40200₹

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

  1. आवेदनकर्ता का आधार कार्ड | आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना चाहिए
  2. किसान और उसकी पत्नी का नाम और जन्म तिथि.
  3. जमीन की खसरा और खतौनी की नकल .
  4. बैंक खाता और  बैंक IFSC/MICR कोड की जानकारी
  5. किसान का मोबाइल नंबर उसके बैंक अकाउंट और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.

प्रधान मंत्री किसान किसान मानधन पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन 2021,आवेदन फॉर्म 

अपडेट – किसान पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो गए हैं

आईये जानते हैं अब ऑनलाइन आवेदन कैसे होगा:

  • वेबसाइट खोलने के बाद आपको “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना” लिंक पर क्लिक करना है

प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

  • इसके बाद नीचे स्क्रोल करके “Click Here to Apply” लिंक पर क्लिक करें

प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

 

 

  • अब एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको सेल्फ एनरोलमेंट लिंक पर क्लिक करना है

प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

  • इसके बाद आप पंजीकरण कर सकते हैं
  • आपके पास मोबाइल नंबर से लॉगिन करने की सुविधा होगी

प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

 

 

  • अपना मोबाइल नंबर डालकर प्रोसीड पर क्लिक करें उसके बाद आपको अपना ना ईमेल आईडी कैप्चा कोड भर कर जनरेट ओटीपी लिंक पर क्लिक करना है

प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

  • सही ओटीपी भरने के बाद प्रोसीड लिंक पर क्लिक करें
  • अब आप लॉगिन कर जाओगे और डैशबोर्ड खुल जाएगा

प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

  • डैशबोर्ड पर आने के बाद आपको एनरोलमेंट लिंक पर जाना है और उसके बाद “Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana” पर क्लिक करें

 

प्रधान मंत्री मोदी किसान पेंशन योजना (PMKMY) | Kisan Mandhan Yojana, Online Registration, Application Form, Apply 2021

  • अब अगले पेज में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा

 

  • मांगी गई सारी जानकारी सही से भर कर फॉर्म सबमिट कर दें और “सब्सक्राइबर आईडी” संभाल के रख लीजिए

 



PM Modi Kisan Mandhan Yojana in Hindi | Official Notification PDF Download

[wonderplugin_pdf src=”https://hindiyojana.in/wp-content/uploads/2020/08/kisan-maandhan-hindi-notification_compressed.pdf” width=”100%” height=”600px” style=”border:0;”]

योजना की सम्पूर्ण जानकारी आप आधिकारिक अधिसूचना से भी ले सकते हैं | चाहें तो ये PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं

जरुरी लिंक्स:

आशा है इस लेख के माध्यम से आपको किसान पेंशन योजना (मोदी किसान मानधन) की जानकारी मिल गई होगी | किसी प्रश्न या सुझाव के लिए कमेंट में लिखें

Last Updated on February 15, 2021 by Vaibhav Tiwari

Comments are closed.