Nari Samman Yojana Online Registration

Nari Samman Yojana Online Registration कैसे होगा? महिलाओं को मिलेंगे रु हर महीने 1500

Nari Samman Yojana Online Registration : बीजेपी सरकारी की लाड़ली बहन योजना की टक्कर में मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने 9 May 2023 से नारी सम्मान योजना की शुरुआत कर दी है | योजना में अधिक से अधिक पंजीकरण के लिए वार्डों में Nari Samman Yojana Camp लगाए जा रहे हैं |

मध्यप्रदेश के वोटरों को लुभाने के लिए दोनों ही पार्टियां पुरजोर कोशिश कर रही हैं | ये तो वक़्त ही बताएगा आम जनता किस के साथ है | जनता को इस चुनावी लड़ाई का फायदा होता हुआ दिख रहा है, क्यूंकि नई नई योजनाएं उनके लिए मानो जैसे थाली में परोसी जा रही हैं | कांग्रेस सरकार की Nari Samman Yojana में Online Registration के बारे में क्या जानकारी इस आर्टिकल में आपको बताएँगे|

नारी सम्मान योजना क्या है?

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने वोटर्स को नारी सम्मान योजना के रूप में एक नयी स्कीम का तोहफा दिया है | अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनती है तो इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना, 500 रुपये में गैस सिलिंडर, 100 यूनिट बिजली माफ तथा 200 यूनिट बिजली का बिल आधा हो जायेगा होगा।

देखा जाए तो की ये बहुत ही लुभावनी योजना है और चुनावों में इसकी वजह से उलटफेर भी हो सकता है |

Overview of Nari Samman Yojana 2023

योजना का नामनारी सम्मान योजना
राज्यमध्य प्रदेश
योजना की घोषणाप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी ने की
योजना के लाभार्थीप्रदेश की महिलाएं
पात्रता18 से लेकर 60 साल की महिलाएं
रजिस्ट्रेशन कब से शुरू9 मई 2023 से
जरुरी दस्तावेजनिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक
आवेदन प्रपत्र (Application Form)MP Nari Samman Yojana Form PDF

नारी सम्मान योजना 2023 में मिलने वाले लाभ

  • आईये अब जानें इस योजना में मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी
  • लाभार्थी महिलाओं को रु 1500 प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में मिलेंगे |
  • सिलिंडर का मार्किट दाम चाहे जो भी हो, लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलिंडर मिलेगा |
  • प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली माफ़ होगी |
  • 200 यूनिट तक बिजली का बिल आधा देना होगा |
  • प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना का लाभ मिलना प्रारम्भ हो जायेगा |

नारी सम्मान योजना 2023 की पात्रता शर्तें

  • आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए |
  • इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा |
  • आवेदक महिला कि उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए |
  • केवल निराश्रित, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को ही इस स्कीम का लाभ दिया जाएगा | इस बात को नोट करें कि अगर महिला |सरकारी कर्मचारी कि विधवा या तलाकशुदा है, वो इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी
  • किसी अन्य विधवा पेंशन का पहले से ही लाभ ले रही महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं|

क्या हैं Nari Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना का लाभ लेने कि आवेदक को सुनिश्चित करना होगा कि वो पात्रता कि शर्तों पर खरा उतरती हैं, साथ ही साथ नीचे बताये गए दस्तावेज भी होने चाहियें :

आवेदक महिला का आधार कार्ड होना अनिवार्य है |

  1. मूल निवास प्रमाण पत्र |
  2. बैंक अकाउंट की पासबुक
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. मोबाइल नंबर
  5. समग्र आईडी
  6. नारी सम्मान योजना एप्लीकेशन फॉर्म

कैसे करें Nari Samman Yojana Online Registration?

दोस्तों हाल ही में यह जानकारी आयी है के योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी प्रारम्भ नहीं की गई है | इसके पीछे मूल कारण बताया जा रहा है के आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में मुश्किल आ सकती है | इसलिए कांग्रेस सरकार के कर्मचारी जगह जगह जाकर Nari Samman Yojana Camp लगा रहे हैं, जिसमें वो महिलाओं को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं |

अगर आपके आस पास ऐसा कोई कैंप चल रहा है तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लें | अगर अभी तक आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो Mahila Samman Yojana Form लेकर इस जल्दी से भर लें |

Last Updated on May 22, 2023 by Vaibhav Tiwari

Latest Updates

New Posts

दोस्तों Hindiyojana.in सरकारी योजना की सबसे पुरानी वेबसाइट है।  शुरू से ही हमारा मकसद सही जानकारी लोगों तक पहुँचाना रहा है।  आगे भी हम इसी तरह आपको सबसे सटीक और सबसे तेज़ नयी सरकारी योजनाओं की जानकारी और पुरानी स्कीम्स के नए अपडेट देते रहेंगे।  

हर आर्टिकल में हम आपको जानकारी के साथ साथ आधिकारिक वेबसाइट के लिंक्स भी देते हैं।  आपसे आग्रह है के उन लिंक्स का प्रयोग करके आपके आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी को डबल चेक कर लें।

 

Subscription Form (#3)

Share:

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Subscription Form After Posts

Kindly Follow us on Social Media