UPDATE : पंचायत चुनाव 2021 के लिए पंच, सरपंचों, जनपद पंचायत तथा अध्यक्षों व जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी हो गया है | यह प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगी। ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंच के पदों का आरक्षण 27 जनवरी को होगा तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा जनपद एवं जिला पंचायतों के चुनाव क्षेत्रों का आरक्षण 30 जनवरी को किया जाएगा।
अवश्य पढ़ें : मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव आरक्षण सूची
दोस्तों आप सब को जान के ख़ुशी होगी के मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव 2021 की तारीखों का एलान जल्द ही करने वाला है | माना जा रहा है के mp panchayat chunav जनवरी 2021 में तीन चरणों में करवाए जाएंगे | चुनाव आयोग ने मतदाता सूची तैयार कर दी है | इस लेख में आपको मध्यप्रदेश सरपंच चुनावों की सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं | इस लेख में मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों की योग्यता सम्बंधित खबर का भी विश्लेषण करेंगे
MP Panchayat Chunav Date | मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनावों का कार्यक्रम
मध्यप्रदेश पंचायत चुनावों की तिथि और अन्य जानकारी नीचे दी गई है
आरक्षण प्रक्रिया कब शुरू होगी और कब तक चलेगी?
यह प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगी। ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंच के पदों का आरक्षण 27 जनवरी को होगा तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा जनपद एवं जिला पंचायतों के चुनाव क्षेत्रों का आरक्षण 30 जनवरी को होना है ।
फरवरी 2021 में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है | चुनाव आयोग फरवरी के बाद कभी भी चुनाव करवा सकता है
मतदान का समय क्या रहेगा?
माना जा रहा के चुनाव प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा |
नामांकन पत्र कब से कब भरे जायेंगे?
नामांकन संबधित सारी जानकारी चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने पर ही ज्ञात होगी |
क्या मतदान के लिए वोटिंग मशीन का इस्तेमाल होगा?
अभी तक इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता | लेकिन हाल ही में बैलट से चुनाव करवाने की शिफारिश जरूर की गई है
नोट: दोस्तों, कुछ न्यूज़ पोर्टल ये खबर फैला रहे हैं के चुनाव जनवरी २०२० में होने हैं और चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है | हमारी तफ्दीश के बाद पता चला है के चुनाव आयोग के पोर्टल पर अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आयी है | इसीलिए ऐसी ख़बरों पर विश्वास न करें और हमारे साथ ताज़ा जानकारी के लिए बने रहे |
दोस्तों शायद आपने भी मध्य प्रदेश प्रधानी चुनावों से सम्बंधित एक खबर जरूर सुनी होगी | इस खबर के मुताबिक सरपंच चुनावों में भाग लेने के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है |
आप सभी को ये बतला दें की ये खबर एकदम झूठी है | अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें
योग्यता क्या होगी इसका स्पस्टीकरण चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने पर ही पता चलेगी
चुनाव की प्रक्रिया क्या रहेगी
- सबसे पहले चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करेगा
- इस अधिसूचना/Notification में चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी होती है| जैसे चुनाव की तिथि, चुनाव चिन्ह वगैरह|
- अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता लागू हो जाती है|
- अधिसूचना में दी गई डेट के अनुसार कैंडिडेट को अपना नामांकन करवाना पड़ता है|
- ये नामांकन निर्वाचन अधिकारी के सामने देना पड़ता है और निर्वाचन अधिकारी चाहे तो इसे रद्द भी कर सकता है|
- यदि निर्वाचन अधिकारी इसे स्वीकार करता है तो इसके बाद कैंडिडेट अपना चुनाव चिन्ह आयोग को देता है|
- स्वीकार किए कैंडिडेट प्रचार करते हैं| चुनाव के 2 दिन पहले प्रचार बन्द कर दिया जाता है और तय तिथि पर चुनाव करा दिए जाते हैं|
- उसके बाद मतगणना होती है और चुनाव में जीतने वाले कैंडिडेट को ग्राम पंचायत का प्रधान बना दिया जाता है|
जैसे के आप जानते हैं चुनावों की सारी जिम्मेवारी मध्यप्रदेश चुनाव आयोग पर है | चुनाव सम्बंधित सारी जरुरी जानकारी चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट की जाती है | इसीलिए अगर आपकी रूचि इन चुनावों में है तो आप अपडेट रहने के लिए चुनाव आधिकारिक वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in/ पर जाकर जानकारी ले सकते हैं |
इसके अलावा आप सोशल मीडिया पर भी जानकारी ले सकते हैं :
Facebook – https://www.facebook.com/CEOMPElections/
Twitter – https://twitter.com/ceompelections
जल्द ही चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करने वाला है जिसमें चुनाव की तिथियों से लेकर अन्य सभी जानकारियां विस्तार से दी जाएँगी जैसे के चुनाव चिन्ह, रिजर्वेशन सम्बंधित जानकारी , रिजल्ट का समय इत्यादि | आप सभी से आग्रह है के मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 की ताज़ा जानकारी के लिए इस पेज को समय समय पर देखते रहे | अधिसूचना जारी होते ही पीडीऍफ़ डाउनलोड करने की जानकारी आपको यहाँ दे दी जाएगी |