मध्य प्रदेश भूलेख | खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन | MP Bhulekh (Land Records), Map Online in Hindi

 भूलेख खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन मध्य प्रदेश|MP Bhulekh  Khasra Khatauni Naksha in Hindi||MP भूलेख

मेरे प्यारे मध्य प्रदेश वासियों, आपके लिए खुशखबरी ! अब आप अपनी  जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन घर बैठे, अपने कंप्यूटर पर , फोन पर देख सकते हैं| मध्य प्रदेश राजस्व विभाग ने सारे जमीनी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए हैं | आम भाषा में ये सुविधा एमपी भूलेख या MP Online Land Records के नाम से जानी जाती है| इस सुविधा के माध्यम से आप जमाबंदी, खसरा खतौनी नकल, जमीन का नक्शा व् अन्य कई सुविधाएं ऑनलाइन ही ले पाएंगे| 

MP भूलेख ऑनलाइन सुविधा की वजह से अब आपको सरकारी दफ्तरों में बार बार जाके चक्कर काटने की जरुरत नहीं पड़ेगी| बस घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर कुछ क्लिक के बाद ही सारी जानकारी आपके सामने होगी 

MP Bhulekh: मध्य प्रदेश भूलेख ऑनलाइन भू नक्शा

अगर अपने पहले मध्य प्रदेश में कोई जमीन संबंधित कार्य करवाया होगा तो आप जानते होंगे के प्रक्रिया कितनी जटिल थी| ऑफिस में जाना, फिर फॉर्म भरना और जमा करना, ये सब काफी मुश्किल था | अब ये समस्या दोबारा नहीं रहेगी क्योंकि विभाग ने मध्य प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए हैं | MP के जमीनी रिकार्ड्स का कम्प्युटरीकरण हम सब के लिए बहुत ही फायदेमंद तो है ही, साथ ही साथ विभाग को भी अब सारी जानकारियां रखने में आसानी होगी|

MP Bhulekh Online प्रणाली के लाभ

  • अब मध्य प्रदेश  के लोगों को पटवारखाने के चक्कर नहीं काटने होंगे|
  • मध्य प्रदेश  के लोग भूमि का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे|
  • इससे चोरबाजारी कम होगी|
  • मध्य प्रदेश  के लोग अपना खाता नंबर डाल कर  भूमि का सारा विवरण ले सकेंगे|

चलिए अब जानते हैं के कैसे इस सुविधा का लाभ उठाया जाएगा|

मध्य प्रदेश भूलेख :ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल | MP Bhulekh, Khasra Khatauni Copy Online

खसरा खतौनी की नकल यानी भूमि के अधिकार के कागज़ की प्रति की कई बार जरुरत पड़ जाती है| अब जानेंगे के कैसे ऑनलाइन मध्य प्रदेश भूलेख portal से खसरा खतौनी नकल की कॉपी निकली जाती है|

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट (mpbhulekh.gov.in) पर जाएँ
मध्य प्रदेश भूलेख | खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन | MP Bhulekh (Land Records), Map Online in Hindi
  • वेबसाइट पर ऑनलाइन जाने के बाद “Free Services” पर क्लिक करें|
  • आप आपको मध्य प्रदेश भूलेख वेबसाइट पर मिलने वाली सभी मुफ्त ऑनलाइन सुविधाओं की सूची दिखेगी
mp bhulekh details in hindi
  • खसरा/B1/नक़्शे की प्रतिलिपि के लिए पहले लिंक पर क्लिक करें 
  • अब  खसरा विवरण का पेज खुलेगा | आवेदक खसरे का विवरण भू स्वामी के नाम से या फिर खसरा संख्या भर कर देख सकता है 

मध्य प्रदेश भूलेख | खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन | MP Bhulekh (Land Records), Map Online in Hindi

  • अब आपको मांगी गई सारी जानकारी का सही सही चुनाव करना होगा
  • सर चुन लेने के बाद “विवरण देखें” पर क्लिक करें
  • अब आपको इसी पेज पर पूरी जानकारी दिखाई देगी कुछ इस तरह से:
mp khasra
  • सबसे आखिरी कॉलम पर क्लिक करके आप जो चाहें जानकारी ले सकते हैं | इसके लिए आपको खसरा, B1 या नक्शा पर क्लिक करना होगा
  • इस सेक्शन में हम खसरा नकल की बात कर रहे हैं , आप खसरा लिंक पर क्लिक करेंगे को एक नया पेज खुलेगा जिसमे खसरे का पूरा विवरण होगा| आप चाहें तो प्रिंट पर क्लिक करके खसरा प्रतिलिपि प्रिंट भी कर सकते हैं|

यह कुछ ऐसा दिखता है :

mp bhulekh khasra copy

आशा है अब आपको मध्य प्रदेश भूलेख खसरा नक़ल की प्रतिलिपि ऑनलाइन निकलना आ गई होगी|

MP Bhu Naksha Check Online Download @mpbhulekh portal

अब बात करेंगे मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन भू नक्शा कैसे देखें:

  • नक्शा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “फ्री सर्विसेज” लिंक पर क्लिक करिये और फिर भू नक्शा लिंक पर क्लिक करें 
mp bhu naksha download
  • इसके बाद अपना जिला,तहसील,रा. नि. मं,पटवारी हल्का और ग्राम चुने |
मध्य प्रदेश भूलेख | खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन | MP Bhulekh (Land Records), Map Online in Hindi
  • अब उस क्षेत्र का पूरा नक्शा आपको ऑनलाइन दिखेगा
mp land map online
  • “प्रिंट” लिंक पर क्लिक कर के नक्शा PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जायेगा

अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें

जरुरी लिंक:

यह भी जरूर देखें :

इस प्रकार बड़ी ही आसानी से आप मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन ही देख सकते हैं | आशा है इस लेख के माध्यम से हम आपको MP भूलेख की जानकारी दे पाए हैं|

Last Updated on September 3, 2021 by Vaibhav Tiwari

Comments are closed.

endarchives