HP Panchvati Yojana | पंचवटी योजना हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने पंचवटी योजना का उपहार देने का ऐलान किया  है। इस योजना के जरिए प्रदेश में 100 पार्क और बगीचे बनाए जाएंगे, जंहा बुजुर्गों के मनोरंजन से जुड़ी सभी सुविधाएं मोजूद होंगी। इन बगीचों के भीतर ही औषधियों के पौधे भी लगाए जाएंगे, साथ ही पार्क में मनोरंजन हेतु बहुत से जरूरी सेवाएं मौजूद होंगी।  Himachal Pradesh Panchvati Yojana को अभी कुछ चुनिंदा इलाको में ही लागू की जाएगी। इन बगीचों और पार्कों का निर्माण राज्य के किन क्षेत्रों में होगा इसकी सूची भी  जारी कर दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस योजना में प्रत्येक बगीचे के निर्माण पर 5 से 10 लाख रूपए का खर्चा आएगा। योजना से जुड़े सभी फायदे और योजना की संपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहें।

हिमाचल प्रदेश में बनाए जाने वाले इन पार्को के निर्माण के जरिए बुजुर्गो को एक ऐसी जगह देना है, जंहा वह अपने खाली समय में अपनी सेहत का ध्यान रख सकें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी बातों को ध्यान में रखते हुए पार्को का निर्माण स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) कें अंतर्गत किया जाएगा। इन बगीचो में औषधियों के पौधे भी लगाए जाएंगे, साथ ही यंहा पैदल पथ, मनोरंजन के उपकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं देने का भी प्रयास किया जाएगा। 14वें वित्त आयोग में न्यूनतम एक बीघा की समतल भूमि ही इन बगीचों का निर्माण होगा। योजना के जरिए मनरेगा के मजदूरों को काम काज मिलेगा, जिसके जरिए उनका भी भरण पोषण होगा।

हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश के बारे में हम सभी जानते हैं कि यह एक पहाड़ी इलाका है। उबड़ खाबड़ रास्ते और ऊंचाई पर होने की वजह से यंहा सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को ही होती है। क्योंकि वह अपनी वृद्ध अवस्था के चलते घर में ही कैद हो कर रह जाते हैं। ऐसे में सरकार का उद्देश्य इन बुजुर्गों को मनोरंजन की जगह के साथ साथ सेहतमंद रखने का है। तभी इस पंचवटी योजना की शुरूआत की गई है।

Panchvati Yojana में 100 बगीचों को होगा निर्माण

प्रदेश में चालू वित्त वर्ष में ही 100 बगीचों का निर्माण किया जाएगा। इसके पहले चरण का शुभआरंभ 8 जून 2021 को किया गया था। पहले चरण में बगीचों का निर्माण कुछ चुनिंदा जिलों में कराया जाएगा। जिसकी सूची कुछ इस प्रकार है, जिला हमीरपुर, शिमला, सोलन, किन्नापुर, चंबा, सिरामोर और कांगड़ा

जिलों के इन ब्लॉक में बनाए जाएंगे बगीचे

S.NODistrictBlock
1कांगडानगरोटा बगवां और सुलह
2सोलनपांवटा साहिब और पच्छाद
3हमीरपुरनादौन
4शिमलारोहड़
5चंबाभटियात और तीसा
6किन्नौरकल्पा
7सिरमौरकंडाघाट

हिमाचल पंचवटी योजना

Important Points in Panchvati yojana

  • योजना के जरिए 100 पार्क बनाए जाएंगे।
  • पार्को में ओषधीयों के पौधे लगाए जाएंगे।
  • पार्को में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन की सभी जरूरी सुविधाए मौजूद होंगी।
  • एक पार्क को बनाने के लिए केवल 1 बीघा जमीन का इस्तेमाल ही हो सकेगा।
  • मनरेगा के मजदूरों को काम काज मिलेगा

पंचवटी योजना के लाभ

  • ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले लोगो की अजीविका बेहतर होगी। 
  • पार्को में लगाए जाएंगे औषधीय पौधे, जिनका उचित इस्तेमाल हो सकेगा।
  • राज्य की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण इलाकों में ही रहती है, लिहाजा इस योजना का लाभ सबसे अधिक भी उन्हे होगा। 
  • कोरोना के समय में जंहा लोग दूसरे राज्यों से अपने राज्यों में पलायन कर चुके हैं। ऐसे में इस योजना के जरिए मनरेगा के मजदूरों को काम मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 
  • मजदूरों को पैसा उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Himachal Pradesh Panchvati Yojana की आधिकारिक साइट 

अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और पंचवटी योजना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आपको इस योजना से जुड़ी आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। यंहा आपको इस योजना से संपूर्ण जानकारी हासिल हो जाएंगे।

योजना से जुड़ी आधिकारिक साइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

VISIT PANCHVATI YOJANA OFFICIAL SITE

यह भी पढ़े- हिमाचल प्रदेश की यह योजनाएं खास आपके लिए ही हैं

Last Updated on June 11, 2021 by Vaibhav Tiwari