जिलेवार/गाँव वार राशन कार्ड सूची हरियाणा | New APL, BPL,Antodaya List 2021 Haryana, How to View/Download EPDS Haryana Ration Card List
Haryana Ration Card List
आजकल की जिंदगी में हम सभी के लिए राशन कार्ड बहुत ही महत्पूर्ण होता है। जो इंसान अपने परिवार का पालन पोषण सही से नहीं कर पाते है और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर या उनकी आय बहुत कम होती है। ऐसे लोगो को उनका जीवन निर्वाह में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओ को मुफ्त या बहुत ही कम दाम में पहुंचाने के लिए राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। सरकार ऐसे लोगो को राशन सस्ते दाम में देने के लिए सरकारी राशन की दुकान खुलवाती है जहा पर लोग जाकर अपना राशन कार्ड दिखाकर राशन का सामान काम दाम में प्राप्त कर लेते है। हरियाणा राज्य सरकार ने भी अपने राज्य के गरीब और असहाय नागरिकों के लिए राशन कार्ड योजना का संचालन कर रखा है।
इस लेख में आपको हरियाणा राशन कार्ड सूची (Haryana Ration Card List) ऑनलाइन कैसे देखें ये बताएंगे । इस लिस्ट के माध्यम से प्रदेश के किसी भी गाँव की APL, BPL, अन्तोदय (AAY) सूची ऑनलाइन देखी जा सकती है |
Haryana Ration Card List | हरियाणा राशन कार्ड सूची 2021 ऑनलाइन देखें
इससे पहले के हम सूची को ऑनलाइन ही देखने की विधि जानें, आईये कुछ जरुरी बातें जानें :
हरियाणा में राशन कार्ड के प्रकार :
हरियाणा में निम्न चार प्रकार के कार्ड बनवाए जाते है –
1 – हरा राशन कार्ड (Green Ration Card)
* गरीबी रेखा से ऊपर (APL) परिवारों के लिए
* 5 किलो गेहूं
2 – खाकी राशन कार्ड (Grey Ration Card)
* अन्य प्राथमिकता वाले घराने (OPH) परिवारों के लिए
* 5 किलो गेहूं
3 – पीला राशन कार्ड (Yellow Ration Card)
* गरीबी रेखा के नीचे राज्य (SBPL) या गरीबी रेखा के नीचे केंद्रीय (CBPL) परिवारों के लिए
* 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 2 किलो चीनी
* 13.63 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 7 लीटर मिट्टी का तेल
* 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 2.5 किलोग्राम दाल
4 – गुलाबी राशन कार्ड (Pink Ration Card)
* अंत्योदय अन्न योजना (AAY) लाभार्थी
* 2 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 35 किलोग्राम गेहूं
* 13.50 प्रति किलोग्राम के हिसाब से 2 किलोग्राम चीनी
* 13.63 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 7 लीटर मिट्टी का तेल
* 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 2.5 किलोग्राम दाल
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021 ऑनलाइन कैसे देखें | APL, BPL, AAY Haryana Ration Card List
अगर आप हरियाणा में रहते है या हरियाणा में किसी का नाम राशन कार्ड की सूची में जाँच करना चाहते है तो आज हम आपको ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम देखने का तरीका बताते है –
- नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट जांचने के लिए आपको सबसे पहले हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- जब आप वेबसाइट पर जाते है तो आपको बाएं तरफ आपको ration card लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
![Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021 Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021](https://hindiyojana.in/wp-content/uploads/2020/02/ration-card-list-in-haryana.jpg)
- जैसे ही आप राशन कार्ड पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक पेज होगा,जिसमे आपकोअपना district select कर लें
- उसके बाद आपके सामने हरियाणा के सभी district के नाम आपके सामने होंगे(DFSO NAME वाला कॉलम)।
![Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021 Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021](https://hindiyojana.in/wp-content/uploads/2020/02/district-wise-1024x662.jpg)
- अपने जिले पर क्लिक करने के बाद,आपके जिले में जितने भी AFSO होंगे वो सभी आपके सामने होंगे।
![Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021 Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021](https://hindiyojana.in/wp-content/uploads/2020/02/new-ration-card-list-epds-haryana-1024x330.jpg)
- जैसे ही आप अपने AFSO के नाम पर क्लिक करते है तो आपके सामने आपके आस पास के सभी राशन दुकानदारों के नाम की लिस्ट दिखाई देगी,अपने क्षेत्र के FPS Owner पर क्लिक करें।
![Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021 Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021](https://hindiyojana.in/wp-content/uploads/2020/02/fps-ration-card-shop-list-haryana-1024x516.jpg)
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके क्षेत्र के समस्त राशन कार्ड धारकों की लिस्ट होगी। अपने नाम के आगे view के बटन पर क्लिक करे और अपनी समस्त जानकारी जैसे राशन कार्ड धारक का नाम,पिता का नाम,आयु,आधार कार्ड नंबर इत्यादि देख सकते है।
![Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021 Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021](https://hindiyojana.in/wp-content/uploads/2020/02/apl-bpl-list-haryana-1024x292.jpg)
- अगर आप अपने पास राशन कार्ड की एक कॉपी रखना चाहते है तो आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते है।
![Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021 Haryana Ration Card List | [APL/BPL/AAY] नई हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2021](https://hindiyojana.in/wp-content/uploads/2020/02/print-ration-card-haryana-1024x669.jpg)
इस तरह बड़ी ही आसानी से हरियाणा में राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखा जा सकता है, APL,BPL,AAY लिस्ट पता की जा सकती है,और राशन कार्ड जानकारी का प्रिंट भी निकाला जा सकता है |
जरुरी :
यह भी पढ़ें :
हरियाणा की राशन कार्ड सूची देखने के लिए क्या जानकारी अनिवार्य है?
अपने क्षेत्र की सस्ती राशन डीपू के दुकानदार का नाम (FPS Shop Owner Name) और अपना राशन कार्ड नंबर |
Haryana APL,BPL,अन्तोदय सूची में नाम है या नहीं ये कैसे जानें?
ऊपर दी गई जानकारी से अपनी राशन कार्ड जानकारी ऑनलाइन देखें । इसी में आपकी केटेगरी (APL,BPL, AAY) भी बताई जाएगी
क्या बताया गया राशन कार्ड प्रिंट करने पर सरकारी कामों के लिए मान्य होगा?
जी नहीं । इसका प्रिंट आप जानकारी लेने के लिए निकाल सकते हैं, ये किसी भी सरकारी कार्य के लिए मान्य नहीं होगा|
Last Updated on April 24, 2021 by Vaibhav Tiwari