हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2021। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म

देश में महिलाएं खुद के पैरों पर खड़ी हो और स्वाभिमान से सिर उठा कर अपनी जिंदगी जी सकें इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। ऐसी ही एक योजना की शुरुवात की है हरियाणा सरकार ने। इस योजना का नाम है महिला समृद्धि योजना। स्कीम के माध्यम से सरकार राज्य की एससी वर्ग की महिलाओं को खुद का काम काज शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। Haryana Mahila Samridhi Yojana में महिलाओं को बेहद कम दर पर 60 हजार रूपए तक का लोन मुहैया कराया जाएगा। जो भी महिलाएं इस योजना में अपना पंजीकरण कराना चाहती है और खुद का काम काज शुरू करना चाहती हैं वह इस योजना का लाभ उठा सकती है। अगर आप इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं या फिर इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे साथ इस लेख पर अंत तक बने रहें।

देश के बहुत से ऐसे राज्य हैं जंहा आज भी जातिवाद बहुत ज्यादा अधिक है, ऐसे में वंहा रहने वाली एससी वर्ग की महिलाओं को अपनी ज़रूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत ना पड़े और वह खुद का काम कर सकें इसके लिए ही इस योजना की शुरूवात की गई है। योजना का रजिस्ट्रेशन Antyodaya Saral Portal पर किया जाएगा। लेकिन इस स्कीम से जुड़ी कुछ शर्ते और जरूरी दस्तावेज़ भी है्ं,  जिन्हे पूरा किए बिना इस योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकेगा।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य

पिछड़े वर्ग की महिलाएं जो राज्य में आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, या ऐसी महिलाएं जो बेरोज़गार हैं और उनके पास आय का कोई भी साधन नहीं है, ऐसी महिलाएं खुद का कारोबार बिना किसी परेशानी के खोल सके इसके लिए ही इस योजना को शुरू किया जाएगा। योजना का उद्देश्य राज्य की एससी वर्ग की महिलाओं को रोज़गार दिलाना है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

Mahila Samridhi Yojana के लाभ 

  • इस योजना के जरिए महिलाओं को 60 हजार रूपए तक का लोन केवल 5 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा।
  • योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं इस धन राशि से कपड़े की दुकान, खिलौने की दुकान, ब्यूटी पार्लर, चुड़ी की दुकान,  चाय की दुकान. कॉस्मेटिक्स शॉप योजना, डेयरी फार्मिंग, मोची का कार्य इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार का काम खोल सकती है।
  • योजना के माध्यम से पिछड़े वर्ग की महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
  • एससी वर्ग की महिलाओं को रोज़गार के अधिक अवसर प्रदान कर पाएंगे। 
  • खुद का काम काज शुरू कर पाएंगे।
  • स्वाभिमान  से जीवन जी पाएंगे।
  • पिछड़े वर्ग के लोगों की पारिवारिक आय में बढ़ोतरी होगी।
  • राज्य में बेरोज़गारी दर में कमी आएगी।

महिला समृद्धि योजना हेतु पात्रता एवं दस्तावेज

  • आवेदन केवल एससी वर्ग की महिलाओं का ही स्वीकार किया जाए
  • योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति हरियाणा राज्य का ही निवासी होना चाहिेए।
  • आवेदन कर्ता की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 45 तय की गई है।
  • अगर आवेदन कर्ता शहर में रहती है तो उसकी पारिवारिक सालाना आय 1,20000 से अधिक नहीं होनी चाहिए, वंही ग्रामीण इलाके में रहने वाली महिला के परिवार की सालाना आय 98 हजार रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिला के पास उसका आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • मोबाइल नंबर 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र

 Haryana Mahila Samridhi Yojana Apply Online Registration Form

  1. योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, जिसका लिंक यह है>>>> https://saralharyana.gov.in/
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने साइट का होम पेज खुलेगा,यंहा आपको New User? Register Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।Haryana Mahila Samridhi Yojana Apply Online Registration Form
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यंहा एक फॉर्म होगा जिसे भर कर सब्मिट करना होगा, इस तरह आपका लॉगिन आईडी बन जाएगा।Haryana Mahila Samridhi Yojana
  4. इसके बाद आपको अपना अकाउंट लॉगिन करना होगा। अब आपके सामने साइट पर View All Available Services पर क्लिक करना होगा, अब यंहा पर ही आपको सर्च बॉक्स दिखेगा, जिसमें आपको लिंक योजना का नाम सर्च करना होगा।
  5. अब जो विकल्प आएगा उस पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा। जिसे आप भर ले और मांगे गए दस्तावेज़ों के साथ फॉर्म सब्मिट कर दें। इस तरह आपका पंजीकरण हो जाएगा।Haryana Mahila Samridhi Yojana Apply Online Registration Form

महिला समृद्धि योजना से संबंधित प्रशनोत्तर

महिला समृद्धि योजना किस राज्य की योजना है?

यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ केवल SC वर्ग की महिलाओं को ही दिया जाएगा।

क्या Samridhi Yojana में देश के किसी भी राज्य की महिला आवेदन कर सकती है?

नहीं इस योजना में केवल हरियाणा राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

इस महिला समृद्धि स्कीम में कितना लोन लिया जा सकेगा?

इस स्कीम के माध्यम से अधिकत 60 हजार रूपए का लोन लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें>>>> हरियाणा राज्य की यह योजना आपके लिए हैं

Last Updated on July 5, 2021 by

endarchives