हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन जमाबंदी नकल और खसरा नंबर| Haryana State Apna Khata Jamabandi Nakal & Khasra Number in Hindi
प्यारे दोस्तों अब आप लोगों को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि हरियाणा सरकार ने अपना खाता नाम से एक नई वेबसाइट शुरू कर दी है जहां से हरियाणा के लोग ऑनलाइन सारा भूमि रिकॉर्ड देख सकते हैं अपना खाता नाम की इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों के लिए ऑनलाइन भूमि का सारा ब्योरा प्रदान करना है|
हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन जमाबंदी नकल
हरियाणा अपना खाता वेबसाइट में लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा रिकॉर्ड देख सकते हैं |इसमें भूमि के सारे काम ऑनलाइन किए जाते हैं | हरियाणा अपना खाता में लोग अपनी जमाबंदी नकल खसरा नंबर सब कुछ ऑनलाइन देख सकते हैं |अपना खाता वेबसाइट के द्वारा लोगों को अब ज्यादा मुश्किल नहीं होगी तथा पटवारखाने में नहीं जाना होगा इसके द्वारा लोग अब ऑनलाइन ही सारा काम कर सकेंगे|
दोस्तों अब आप सभी सोच रहे होंगे हरियाणा अपना खाता से क्या लाभ होगा ?
हरियाणा अपना खाता के लाभ
- हरियाणा अपना खाता से भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखा जा सकेगा |
- हरियाणा अपना खाता से लोगों को अब पटवारखाने के चक्कर नहीं काटने होंगे |
- इससे कालाबाजारी कम होगी |
- हरियाणा अपना खाता से लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा विवरण ले सकेंगे |
- हरियाणा अपना खाता से समय की बचत होगी
हरियाणा अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन
- दोस्तों सबसे पहले आपको हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन करने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने इस तरह का एक पेज खुल जाएगा|
- इसके बाद आप अपना जिला चुने|
- हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन भरने के लिए इसके बाद आप अपनी तहसील चुने|
- फिर अपना गांव चुनें|
- इसके बाद आपको फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी जैसे कि खसरा नंबर खाता नंबर और अपना नाम |
- सब जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड को भरें|
- दोस्तो ध्यान रहे हरियाणा अपना खाता फॉर्म ध्यान से भरना होगा |यदि आप कोई गलती करते हैं तो आपको भूमि से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिलेगी|
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा|
- हरियाणा अपना खाता में सारी जानकारी भरने के बाद कंप्यूटर पर आपको भूमि का सारा विवरण दिखेगा |
- हरियाणा अपना खाता विवरण कि आप प्रिंट कॉपी निकाल सकते हैं ,और अपने पास रख सकते हैं|
यदि आप हरियाणा में इंतकाल नकल को ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं जैसा आपको ऊपर बताया गया था परंतु वहां पर जमाबंदी के स्थान पर इंतकाल को चुने| इस प्रकार से आप हरियाणा में इंतकाल नकल को प्राप्त कर सकते हो|
हरियाणा खतौनी खसरा/हिस्सा नंबर में ऑनलाइन देखें
- सबसे पहले आपको यहां पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा |
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस तरह का एक पेज खुल जाएगा |
- इस पेज पर आप अपने जिले का नाम चुने |
- अपनी तहसील उप तहसील का चयन करें|
- उसके बाद अपने गांव को चुने |
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें|
- अब आपके सामने सारी इनफार्मेशन भरने के बाद इस तरह का पेज खुल जाएगा
- इस प्रकार से आप मालिक का सारा विवरण देख सकते हैं|
प्यारे दोस्तों आपको हमारी हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन जमाबंदी नकल जानकारी कैसी लगी |कृपया कमेंट करके बताएं| यदि आपको इससे संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना है तो आप कमेंट कर पूछ सकते हैं|
Last Updated on October 15, 2021 by Vaibhav Tiwari
jamabandi