कोरोना जैसी महामारी ने देश दुनिया सभी को प्रभावित किया हुआ है। पूरी दुनिया में इस वायरस को खत्म करने के लिए बहुत से रास्ते अपनाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में आम जन कोविड19 पर मिलने वाली जानकारियों में सच या अफवाह का पता ही नहीं लगा पा रही है। लेकिन आज हम आपको कोरोना से जु़ड़ी हुई तमाम जानकारियां जानने के लिए एक रास्ता बताएंगे जो खुद सरकार द्वारा साझा किया गया है।
दरससल सरकार द्वारा एक साइट लॉन्च की है जिसके जरिए कोरोना से जुड़ी बिलकुल सही और सटीक जानकारी के लिए आप इस साइट पर जा सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में बताएंगे कि आप इस वेबसाइट के जरिए कैसे कोरोना से जुड़ी सारी जानकारी देख सकते हो।
mygov.in/covid-19/ | कोरोना (Covid 19) की तमाम जानकारी, Live Chart, हेल्पलाइन
कोरोना वायरस भारत में एक बहुत ही भयंकर महामारी की तरह फैल रहा है, इसकी रोक थाम के लिए सरकार कुछ ठोस कदम उठा रही है। लेकिन जरूरी यह है कि आप खुद को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं, तो जवाब है इस वायरस से जुड़ी अपडेट पा कर। अगर समय समय पर आपको कोरोना वायरस के लाइव चार्ट और इस से जुड़े सभी नए अपडेट के नॉटिफिकेशन मिलेत रहेंगे।
कोरोना वायरस का लाइव चार्ट और नए अपडेट देख कर ही रह पाएंगे सुरक्षित
ऐसा माना जाता है किसी भी गंभीर चीज के बारे में जानकारी मिलने पर इंसान का दिमाग अधिक सक्रिय या अर्ल्ट हो जाता है और वह अधिक सावधानी बरतना शुरू कर देता है। लिहाजा आप यह लाइव चार्ट और नए अपडेट भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई साइट पर जरूर देखें। साइट का लिंक और हर नए अपडेट को देखने का तरीका आपको हमारे इस लेख में मिल जाएगा
आपके राज्य या डिस्ट्रिक्ट में क्या है कोरोना का हाल | कोरोना के मामलों की जानकारी
दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले लगभग 15 लाख 21 हजार से भी ज्यादा हो गए हैं, कोरोना से मरने वाले लोगों की कुल संख्या करीब 88,656 हो चुकी है वंही भारत में इसके अब तक कुल 5218 मामले सामने आ चुके है और इनमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक यह वायरस हमारे देश के 169 लोगों की जाना ले चुका है। वंही इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 477 हो चुकी है। दुनियाभर में इस वायरस से ठीक हो चुके लोगो की संख्या लगभग 3.33 हजार पंहुच चुकी है। अच्छी बात यह है कि इस वायरस से लोग ठीक हो रहे हैं। आपको सरकार द्वारा जारी की गई साइट पर कोरोना के कितने मरीज ठीक हो चुके हैं, कितनो की मृत्यु हो गई इसके लक्षण, हेल्पलाइन नंबर एंव अन्य जानकारियां मिल जाएंगी।
COVID19/कोरोना के लिए बनाया गया ख़ास पेज mygov.in/covid-19/ | लाइव चार्ट और ताज़ा जानकारी
- सरकार द्वारा जारी की गई इस वेबसाइट का नाम https://www.mygov.in/hi/covid-19/ इस वेबसाइट पर ही कोरोना से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएंगी।
- साइट पर जाने के बाद आपको पहले पेज पर थोड़ा नीचे स्क्रोल करना होगा। स्क्रोल करते ही आपके सामने दुनिया भर में अब कितने कोरोना मरीज है इसका लाइव काउंट मिल जाएगा।
- आपको सामने साइट पर कुछ ऐसे विकल्प दिखाई देंगे जिन पर क्लिक करके आप कोरोना से संबंधित ब्लॉग पढ़ पाओगे चर्चाए पड़ पाओगे और इस समय में लोगो का किसी चीज को लेकर क्या मत है यह भी देख पाओगे।
- वंही आपको नीचे की तरफ भारत में कोरोना की क्या स्थिति है यह एक बॉक्स में दिखाई देगा।
- अगर आप कोरोना से सबंधित वीडियो देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको नीचे विक्लप दिखाई देगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आप यू-ट्यूब के जरिए कोरोना से संबंधित वीडियो देख पाएंगे।
- आपके अपने राज्य में कोरोना के कितने मामले हैं या फिर किस राज्य में कितने मामले हैं कितने लोगों की मौत हो गई है कितने ठीक हो गए हैं यह सभ देखने के लिए आपको इस विक्लप को चुनना होगा ‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों’ इसके अलावा अगर आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहते हैं, या व्हॉट्सएप्प और सोशल मीडिया पल्टेफॉर्म के जरिए संपर्क करना चाहते हैं तो भी यह जानकारी आपको इसी पेज पर मिलेगी। साथ ही नीचे की ओर आपको बहुत सी पीडीएफ फाइल दिखाई देंगी, जिनमें घर पर मास्क कैसे बनाए,लॉकडाउन का क्या मतलब है और कुछ वीडियो से संबंधित लिंक दिखाई देंगे।
- अब अगर अफवाहों से सबंधित कुछ पता करना चाहते हो तो आपके सामने एक विक्लप होगा COVID-19 से जुड़ी अफवाहों की सच्चाई, इस लिंक पर क्लिक करने के बाद भी आपके सामने वही पेज खुलेगा जो ‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों पर क्लिक करने के बाद खुला था।
- आपके सामने एक विकल्प आरोग्य सेतु ऐप का भी होगा जिसे आप अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं, यह ऐप सरकार ने कोरोना से लड़ाई के लिए बनाई है जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति आसानी से यह देख सकता है कि वह कंही कोरोना मरीज या हाई अर्ल्ट एरिया के पास तो नहीं है।
- अगर आप वॉलेंटियर बन देश के काम में हाथ बटाना चाहते हैं तो आप इस Join the war against COVID-19 – Register as Volunteer विक्लप को भी चुन सकते हैं।
- अगर आप कोरोना की लड़ाई के लिए कुछ दान देना चाहते हैं तो आपको इसका विक्लप भी यंही मिलेगा। India Fight Corona – Donate Now आपको इसी विक्लप पको चुनाना होगा।
- साथ ही आप अपने सुझाव देना चाहे तो आपको इसका विक्लप भी दिखाी देगा, जिस पर क्लिक कर आप अपने सुझाव दे सकते हैं।
- आप साइट पर जाकर अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं, जिसके जरिए आप साइट की अन्य जानाकारी भी दिखाई देंगी।
- साइट के कॉर्नर पर आपको एक बेल आइकन भी दिखाई देगा, जिस पर अगर आप क्लिक करते हैं तो कोरोना से संबंधित अपडेट आपको समय समय पर मिलते रहेंगे।