कोरोना वायरस से सम्बंधित किसी सूचना या शिकायत के लिए अभी डायल करें कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर, State Wise Corona virus Helpline Numbers in India
कोरोना वायरस जो आज पूरी मानव जाति के लिए काल बन गया है,इस वायरस के चलते हर रोज के हिसाब से हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। चीन के वुहान शहर से फैला यह वायरस आज पूरी दुनिया में पैर पसार चुका है। दुनिया के सबसे बड़े देश भी इस बीमारी के सामने घुटने टेक चुके हैं, ऐसे में भारत जैसे देश के लिए यह कितना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाजा लगाते समय शायद आपकी रूह कांप जाए। इसी की वजह से सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं, साथ ही हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :
कोरोना वायरस हेल्पलाइन | टोल फ्री नंबर, व्हाट्सप्प, मोबाइल नंबर | All India Corona Virus Helpline Numbers
देश की ताजा स्थिति के लिहाज से देखा जाए तो सभी राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है, कई राज्यों में तो कर्फ्यू लगा दिया गया है। बैहरहाल लोगों को घर में रहने की ही सलाह दी जा रही है। साथ ही कॉल हेल्पलाइन के साथ साथ व्हॉट्सएप्प हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इसके जरिए न केवल लोगों को जागरूक किया जाएगा बल्कि लोगों तक मदद भी पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा कोरोना वायरस से निपटने और लोगों को जागरूक करने के लिए हर राज्य और केंद्शासित प्रदेशों के लिए हेल्पलाइन जारी कर दिए गए हैं, जिन पर कॉल के जरिए आप जानकारी और मदद दोनो हासिल कर सकते हैं।
कब इस्तेमाल करें इन नंबरों का
ये जो हेल्पलाइन नंबर आपको दिए गए हैं, इनका इस्तेमाल इन परिस्थितियों में करें :
- कोरोना वायरस से सम्बंधित कोई भी जानकारी लेने के लिए |
- किसी कोरोना वायरस संदिग्ध की सूचना देने के लिए |
- अगर आपको कोरोना वायरस के लक्षण लग रहे हैं तो भी हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर के सूचना दें|
- अपने आस पास अगर बिना वजह भीड़ देख रहे हैं तो इसकी सूचना दें
कोरोना व्हॉट्सएप्प हेल्पलाइन | Corona Virus Whatsapp Helpline Number India
व्हॉट्सएप्प हेल्पलाइन नंबर 9013151515 पर मदद या किसी जानकारी के लिए आपको पहले HI मैसेज सैंड करना होगा, जिसके बाद आपके सामने चार विक्लप दिए होंगे, आपको इन चार विक्लप में से कोई एक चुनना होगा। आप जो भी विक्लप चुनेंगे उससे संबंधित सारी जानकारी आपको मिल जाएगी।
इस मुश्किल की घड़ी में जरूरी है कि हम किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरते, बिना वजह घूम कर अपना और अपने परिवार के अन्य लोगों को भी मुसीबत में न डालें। ध्यान रहे कि यह बीमारी बुजुर्गों पर सबसे जल्दी असर करती है तो उन्हे बाहर न जाने दें। इसके अलावा सूखी खासी, गले में दर्द, बुखार और कमजोरी का एहसास हो तो तुंरत डॉक्टरो की सलाह लें। जरूरत पड़ने पर जानकारी एंव मदद के लिए नीचे दी गई सूचीं के नंबरों पर संपर्क करें.
सभी राज्यों के लिए कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर | State Wise Corona Helpline, Toll Free, Mobile Numbers
राज्यों के हेल्पलाइन नंबर
Andhra Pradesh | 08662410978 |
Arunachal Pradesh | 9436055743 |
Assam | 6913347770 |
Bihar | 104 |
Chhattisgarh | 104 |
Goa | 104 |
Gujarat | 104 |
Haryana | 8558893911 |
Himachal Pradesh | 104 |
Jharkhand | 104 |
Karnataka | 104 |
Kerala | 04712552056 |
Madhya Pradesh | 07552527177 |
Maharashtra | 02026127394 |
Manipur | 3852411668 |
Meghalaya | 108 |
Mizoram | 102 |
Nagaland | 7005539653 |
Odisha | 9439994859 |
Punjab | 104 |
Rajasthan | 01412225624 |
Sikkim | 104 |
Tamil Nadu | 04429510500 |
Telangana | 104 |
Tripura | 03812315879 |
Uttarakhand | 104 |
Uttar Pradesh | 18001805145 |
West Bengal | 1800313444222, 03323412600 |
केंद्र शासित प्रदेश / UT Helpline Numbers
Andaman and Nicobar Islands | 03192232102 |
Chandigarh | 9779558282 |
Dadra and Nagar Haveli and Daman & Diu | 104 |
Delhi | 01122307145 |
Jammu & Kashmir | 01912520982, 01942440283 |
Ladakh | 01982256462 |
Lakshadweep | 104 |
Puducherry | 104 |
सम्बंधित प्रश्न और उत्तर
व्हाट्सप्प के माध्यम से कोरोना वायरस की जानकारी कैसे मिल रही है?
व्हाट्सप्प का चैटबॉट तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से सभी इच्छुक लोगों को कोरोना से सम्बंधित सारी जानकारी व्हाट्सप्प हेल्पलाइन के द्वारा दी जा रही है |
क्या सभी राज्यों के कालिंग नंबर टोल फ्री हैं?
जी हाँ, लगभग सभी नंबर टोल फ्री ही हैं |
क्या हर जिले के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर है?
देखा जा रहा है के अब जिलों के लिए अलग हेल्पलाइन चलाये जा रहे हैं, इनकी सूचना के लिए आप अपने राज्य के सामने दिए हुए नंबर को डायल करें |