बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2021 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी हो गया है।इच्छुक दसवीं पास विद्यार्थी अब ऑनलाइन पंजीयन करके कक्षा ग्यारवीं में ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं | हाल ही में दाखिला लेने वाले स्कूलों की लिस्ट जारी हुई है यानी अब एडमिशन प्रक्रिया कभी भी हो जाएगी | OFSS Bihar Class 11 Admission kab hogi, ये प्रश्न इच्छुक स्टूडेंट्स के मन में चल रहा है, इस लेख में एडमिशन सम्बंधित सभी जानकारी आपको दी जाएगी |
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई| अब आप Bihar 11वीं एडमिशन 2021-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।आज हम आपको BSEB बोर्ड OFSS लिस्ट, नोटिफिकेशन, पंजीकरण प्रक्रिया, Login के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
OFSS बिहार 11वीं (इंटर) एडमिशन 2021-22
इच्छुक विद्यार्थी आवेदन करने से पहले पूर्ण नोटिफिकेशन पढ़ें, यह नोटिफिकेशन हाल ही में विभाग द्वारा स्कूलों के लिए जारी किया गया है :

OFSS बिहार ग्यारवीं कक्षा एडमिशन पंजीकरण के लिए क्या करना हैं:
- उम्मीदवार को स्कूल या कॉलेज पंजीकरण के लिए 300 रुपये का भुगतान करना हैं।
- उम्मीदवार 20 स्कूल या कॉलेज अपने आवेदन पत्र में चुन सकते हैं।
Bihar Class 11 Online Admission Kab Hogi
आप ऑफएसएस बिहार पोर्टल के माध्यम से विज्ञान, वाणिज्य, कला में अपनी आगे की पढ़ाई कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रवेश 2021 बिहार शिक्षा विभाग पटना द्वारा जून 2021 में शुरू किया जाएगा। ऐसे में जो छात्र 10वीं पास हैं और बिहार बोर्ड 11वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे OFFSS बिहार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
ओएफएसएस प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने लिए उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। 10वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन पत्र भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एडमिशन की प्रक्रिया का अंदाजा लगाने के लिए छात्र विभिन्न चरणों के पिछले साल के कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। छात्र प्रवेश प्रक्रिया कि अधिक जानकारी प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है।
हम आपको बिहार 11वीं एडमिशन 2021-22 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सर्वविदित है की बिहार बोर्ड 11वीं में प्रवेश के लिए पहले विभिन्न कॉलेज स्तर पर आवेदन किया जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से OFSS बिहार पोर्टल www.ofssbihar.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश ले रहा है| इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म भर के आवेदन करना होगा |
OFSS कक्षा 11 एडमिशन फॉर्म भरने के आवश्यक दिशा-निर्देश:
- आपको अपने बोर्ड का नाम पता होना चाहिए जिसमे अपने 10वीं की परीक्षा पास की है. कृपया परीक्षा का वर्ष और प्रवेश पत्र का रोल नंबर लिख कर रख लें।
- 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक/ग्रेड का विवरण अपने पास रखे।
- व्यक्तिगत विवरण, पत्रव्यवहार हेतु पता, आरक्षण विवरण की जानकारी अपने पास रखे|
- अपने पास उन कॉलेजों और स्ट्रीम की लिस्ट बना कर रखे जिसमे आप प्रवेश लेना चाहते है|
बिहार 11वीं एडमिशन 2021-22 – OFSS Bihar Board Inter Pravesh 2021, ऑनलाइन आवेदन
- सर्वप्रथम आपको ओएफएसएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाना हैं|

- अब आप OFFS Bihar Portal Login कर लें
- अब होम पेज पर इंटरमीडिएट के नामांकन के लिए आवेदन करने की लिंक दिखाई देगी, जिस पर आपको क्लिक करना है|
- जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको पूरा भरना है|
- इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना है, इसके बाद आपको ओटीपी का उपयोग करके वेरिफाई के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको वेरीफाई करना है|
- OTP वेरीफाई करने के बाद आप बिहार बोर्ड 11वीं में प्रवेश का ऑनलाइन फॉर्म देख सकते है।
- अब इस आवेदन पत्र में, आपको अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, रोल कोड और कुछ सरल जानकारी दर्ज करना है।
- अब यहां आपके पास सभी प्रासंगिक दस्तावेज जेपीजी या पीडीएफ फॉर्मेट में होने चाहिए| मांगे गए सभी दस्तावेजो का आकार और साइज OFSS पोर्टल की जरुरत के मुताबिक होना चाहिए।
- आपके पास हाल ही में लिया गया पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए, जिसे आपको पोर्टल पर अपलोड करना है|
- अब आपको “Save your details” बटन पर क्लिक करना है।
- एक बार save करने के बाद पूरा आवेदन चेक कर ले और अगर कहीं त्रुटि है तो सुधर लें|
- अब आपसे बीएसईबी इंटरमीडिएट 11वीं आवेदन शुल्क Rs 300 का भुगतान करने के लिए दर्शाया जायेगा, आप किसी भी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल कर अपना शुल्क जमा कर सकते है।
- जैसे ही आप अपने शुल्क भुगतान कर देंगे, आपके सामने भुगतान पर्ची डाउनलोड और सेव करने का ऑप्शन आ जायेगा, आप अपने सुविधा अनुसार उसे डाउनलोड करके रख सकते है|
- पंजीकृत करते समय आपको अपनी यूजर आई डी को लिख कर रख लेना है, आप उसे अपने कंप्यूटर मे सेव भी कर सकते है| इस यूजर आई डी के माध्यम से आप दुबारा पोर्टल पर लॉग इन कर सकते है और मेरिट सूची देख सकते है|
बिहार सरकार की नई योजनाएं | स्वयं सहायता भत्ता योजना बिहार |
बिहार OFSS आधिकारिक पोर्टल | नई योजनाओं की जानकारी |
Last Updated on June 12, 2021 by Vaibhav Tiwari