बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2021 – मतदाता सूची में नाम देखें, CEO Bihar Voter List

जैसा कि आप जानते हैं कि इस साल बिहार में पंचायत चुनाव होने जा रहे है तो आईए जानते है चुनाव से जड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और आनलाईन मतदाता सूची (ceo bihar new voter list) में अपना नाम जानने की प्रक्रिया के बारे में।

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस वर्ष पंचायत चुनाव 4 महीने के लंबे अंतराल तक चलेंगे। इस साल 2 लाख, 55 हजार 22 पदों पर चुनाव होने हैं और राज्य निर्वाचन आयोग इन चुनावों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Bihar Election) श्री एच. आर. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 11 चरणों में संपूर्ण करवाएगा। इसका पहला चरण 24 सितंबर को शुरू होगा और अंतिम चरण के मतदान 12 दिसंबर को किए जाएंगे।

चुनाव के परिणाम अंतिम मतदान समाप्त होने के तीन दिन बाद घोषित किए जाएंगे। इस बार करीब ढाई लाख ईवीएम (Electronic Voting Machine/EVM) मशीनों की सहायता से मतदान करवाए जाएगें। मतदान का समय सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा और शाम 5:00 बजे तक मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे।

बिहार ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट – ऑनलाइन मतदाता सूची 2021

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस आगामी पंचायत चुनाव में बिहार के 6 करोड़, 38 लाख 94 हजार 737 मतदाता मतदान करके अपने लिए एक सक्षम उम्मीदवार का चयन करेंगे।

चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए करीब एक लाख सुरक्षा कर्मी और 90 हजार पोलिंग या मतदान कर्मचारी इसमें अपना योगदान देंगे। मतदान के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

किन किन पदों के लिए होंगे चुनाव

इस वर्ष बिहार के पंचायत चुनाव निम्नलिखित पदों के लिए करवाए जाएंगे:

  • मुखिया के लिए 8 हजार 72 पद
  • ग्राम पंचायत सदस्य के 1 लाख 13 हजार 307 पद पंचायत समिति सदस्य के 11 हजार 104 पद
  • जिला परिषद सदस्य के 1 हजार 160 पद
  • ग्राम कचहरी सरपंच के 8 हजार 72 पद
  • पंच के 1लाख 13 हजार 307 पद


चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अंतिम नामांकन दिनाँक 13 सितंबर 2021 तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात 858 उम्मीदवार ऐसे है जिनके विरोध में कोई उम्मीदवार नहीं है और 72 पदों के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया है।

बिहार पंचायत चुनाव मतदाता सूची – Bihar Panchayat Election Voter List

जैसा कि आप जानते हैं कि आज के डिजिटल युग में सभी प्रकार की जानकारियाँ हमें ऑनलाइन यानि कि इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध हो जाती है ठीक उसी प्रकार अब पहले की तरह हमें यदि यह जानना है कि हमारा नाम चुनाव मतदाता सूची (Bihar Voter List) में जोड़ा गया है या नहीं, तो हमें किसी निर्वाचन अधिकारी या निर्वाचन कार्यालय तक जाने की जरूरत नहीं है। हम ऑनलाइन मतदाता सूची (View Bihar Voter List 2021 online) द्वारा पता लगा सकते हैं कि मतदाता सूची में हमारा नाम है या नहीं। भारत सरकार के नियमों के अनुसार 18 वर्ष या उससे ऊपर के सभी नागरिकों को मतदान करना अनिवार्य है। आप या आपके परिवार का कोई भी सदस्य जो 18 वर्ष की उम्र या अधिक उम्र के हैं उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे यह जानकारी प्राप्त करें कि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है या नहीं। यदि ऐसा नहीं है तो वह अवश्य रूप से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाए और निश्चित मतदान दिवस पर मतदान करें और एक योग्य उम्मीदवार का चयन करें। मतदान करना आपके ही हित में है और देश हित में है जिससे कि ना सिर्फ आपके इलाके का बल्कि आपका भी विकास जुड़ा हुआ है।

CEO Bihar Voter List 2021 – बिहार वोटर लिस्ट में नाम देखें, Download PDF

तो आइए जानते है बिहार मतदाता सूची में नाम कैसे पता करें।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इंटरनेट पर बिहार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की आधिकारिक (official) वेबसाइट पर जाना है। आप नीचे दिए गए लिंक के द्वारा भी उस वेबसाइट तक पहुँच सकते है
  • जब आप इस वेबसाइट को खोलेंगे या ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने नीचे दर्शाया पटल (screen) खुलेगा
ceo bihar official website

  • इसके बाद आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीनिवास जी की तस्वीर दिखाई देगी उसी तस्वीर के ऊपर अलग-अलग ऑप्शंस एक के बाद एक दिखाई देंगे वहीं पर आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा Electoral Final Roll का जैसा नीचे दर्शाया गया है।
ceo bihar new voter list 2021
  • जब आप इस आप्शन पर क्लिक करेंगे तो नीचे बताया गया पटल (screen) खुलेगा
बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2021 - मतदाता सूची में नाम देखें, CEO Bihar Voter List
  • इस पेज पर माँगी गई जानकरी जैसे विधानसभा खंड, भाग संख्या आदि को भरने के बाद बिहार मतदाता सूची या वोटर लिस्ट डाउनलोड करके आप अपने नाम की जाँच कर सकते है। डाऊनलोड होने पर आपको नाचे बताई गये दस्तावेजों के रूप में आपके क्षेत्र की जानकारी और मतदाता सूची दिखाई देगी।
बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2021 - मतदाता सूची में नाम देखें, CEO Bihar Voter List

बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2021 - मतदाता सूची में नाम देखें, CEO Bihar Voter List

आशा करते हैं कि अब आप यह जान चुके होंगे की मतदाता सूची में अपने नाम की जांच किस प्रकार करना है और साथ ही साथ बिहार पंचायत चुनाव 2021 की जो जानकारी हमने आप तक पहुँचाने की पुरी कोशिश की है वह आपके लिए मतदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

जरूर पढ़ें

New Sarkari Yojana Bihar

Bihar Fasal Sahayata Yojana

Bihar Ration Card List Check

Rooftop Gardening Subsidy Scheme

New Ration Card Apply

बिहार वोटर लिस्ट में नाम सर्च कैसे करें

ऊपर की प्रक्रिया में आपको अपने क्षेत्र की मतदाता सूची पीडीऍ फाइल डाउनलोड करना बताया । अगर आप चाहें तो डाउनलोड करने के बजाए सीधा यह जान सकते हैं की नाम सूची में है या नहीं। इसके लिए आप सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रही प्रक्रिया :

  • सबसे पहले आधिकारिक पेज पर पहुंचें
बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2021 - मतदाता सूची में नाम देखें, CEO Bihar Voter List
  • अब “Search in E-Roll” ऑप्शन पर क्लिक करें
  • ऐसा करने पर एक नई वेबसाइट खुलेगी जहाँ आप अपनी जानकारी भर के जान पाएंगे के आपका नाम बिहार पंचायत चुनाव सूची में है या नहीं
बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2021 - मतदाता सूची में नाम देखें, CEO Bihar Voter List

जरुरी

आधिकारिक वेबसाइटClick Here
वोटर लिस्ट देखेंView Here
लिस्ट में नाम खोजेंClick Here

सम्बंधित प्रश्नोत्तर

बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट कैसे देखें ?

निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन फैसिलिटी का इस्तेमाल करके आप घर बैठे ही मतदाता सूची में नाम देख सकते हैं |

सूची में नाम न होने पर क्या करें?

ऐसे स्थिति में तुरंत अपने पंचायत कार्यालय में जाकर बताएं। जरुरी दस्तावेज जमा कर के अपना नाम सूची में सुनिश्चित करें

क्या मैं bihar voter list फ़ोन में डाउनलोड कर सकता हूँ?

जी हाँ, इस लेख में दी गई जानकारी को प्रयोग अपने फ़ोन ब्राउज़र पर करें और आप पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड कर पाएंगे और नाम सूची में है या नहीं जान पाएंगे |

Last Updated on September 17, 2021 by Vaibhav Tiwari