देश में कोरोना वायरस का असर कई सरकारी कामों पर भी पड़ा था,जिसमें कुछ परिक्षाएं स्थगित हुई, कुछ इंटरव्यू टाले गए तो कुछ का कांउसलिंग शेड्यूल बदल दिया गया। ऐसा ही कुछ बिहार राज्य में चल रही 30 हजार शिक्षको कें पद पर हुआ। यंहा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, जिसे टाल दिया गया है। लेकिन अब फिर से बिहार के हाई स्कूल और प्लसटू के शिक्षकों की मेरिट लिस्ट जारी करने की तारीख आ गई है। High School/Plus Two की यह मेरिट लिस्ट 20 जून 2021 को ही जारी की जाएगी। अगर आपने भी शिक्षक भर्ती कि प्रक्रिया में अपना आवेदन किया था, तो आप भी इस लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। चलिए जानते हैं Bihar High School Teacher Merit List 2021 कैसे देखी जाए साथ ही किस तरह यह लिस्ट डाउनोलड की जाए। इसके अलावा शिक्षक नियोजन से सम्बंधित जानकारी जानने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
बिहार शिक्षक नियोजन हाई स्कूल और प्लस टू के पदों का शिड्यूल
आपको बता दें बिहार में शिक्षकों की भर्तियां छठे चरण के नियोजन के तहत हाई स्कूल और इंटर के लिए चल रही थी। जिसका शेड्यूल अब फिर से जारी किया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक Bihar Plus Two Teachers की मेधा सूची का अंतिम प्रकशन 20 जून को होगा। इसके बाद अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र 24 से 26 जून तक दिए जाएंगे। वंही जिला परिषद, शहरी निकाय द्वारा सूची का सार्वजनीकरण 4 जुलाई को होगा। एनआईसी की वेबसाइट पर जानकारी 10 जुलाई को प्रकाशित होगी। इसके अलावा जिलास्तर पर नियोजना पत्र निर्गत 14 एंव 15 जुलाई को होगा।
Bihar High School/plus Two Teacher मेरिट लिस्ट
बिहार राज्य में चल रही 30 हजार शिक्षकों के पदो पर 11919 पद हाई स्कूल के शिक्षकों के होंगे जबकि 18101 प्लस टू शिक्षकों के होंगे। अब बात करें किस जिले या शहर में कितने पद भरे जाएंगे तो उनकी सूची नीचे मौजूद है।
हाई स्कूल शिक्षकों के यंहा भरे जाएंगे इतने पद
पटना में 1041, नालंदा में 577 भोजपुर में 765, बक्सर में 318, रोहतास में 376, कैमूर में 265, जहानाबाद में 242, गया में 372, औरंगाबाद में 469, सारणा में 576, शिवहर में 44, वैशाली में 339, पूर्वी चंपारण में 494, दरभंगा में 657, समस्तीपुर में 401 और मधुबनी में 253 रिक्त पदो पर शिक्षको को नियूक्त किया जाएगा।
प्लस टू के शिक्षकों के यंहा भरे जाएंगे इतने पद
प्लसटू में पटना में 980, नालंदा में 761, भोजपुर में 617, बक्सर में 310, रोहतास में 1008, गया में 1470, नवादा में 961, औरंगाबाद में 604 सीतमढ़ी में 588, वैशाली में 505, पूर्वी चंपारण में 789, पश्चिमी चंपारण में 464, दरभंगा में 740, मधुबनी में 737, और सीवान में 616 शिक्षक पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
Check Online High school And Plus Two Teacher Merit List
राज्य के जिन भी लोगों ने शिक्षक नियोजन के तहत आवेदन किया था वह सूची में अपना नाम देखने एंव हाई स्कूल और प्लसटू की शिक्षक मेरिट लिस्ट देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलों करें।
- सबसे पहले आवेदको क्षेत्र के हिसाब से शिक्षको की भर्ती की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। इन सभी साइटों की लिंक आपको नीचे दिखाई देंगे।
- अपने अनुसार क्षेत्र के हिसाब से चुनाव करें और साइट पर साल 2021 शिक्षक मेरिट लिस्ट के विक्लप पर क्लिक करें।
- अब आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
S.NO | District | Official Site |
1 | Patna | |
2 | Nalanda | |
3 | Bhojpur | |
4 | Buxar | |
5 | Rohtas | |
6 | Aurangabad | |
7 | Samastipur | |
8 | Darbhanga | |
9 | Gaya | |
10 | Jehanabad | |
11 | Araria | |
12 | Madhubani | |
13 | Arwal | |
14 | Nawada | |
15 | Saran | |
16 | Sheohar | |
17 | Siwan | |
18 | Kaimur | |
19 | Vaishali | |
20 | West Champaran | |
21 | East Champaran | |
22 | Sitamarhi |
बिहार शिक्षा नियोजन से सम्बंधित प्रशनोत्तर
बिहार शिक्षा नियोजन में हाई स्कूल और प्लस टू में कितने शिक्षकों की भर्ती की जाएगी?
इसमें हाई स्कूल और प्लसटू के 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी
बिहार शिक्षा नियोजन हाई स्कूल के पदों पर कितने स्थान पर भर्तियां होंगी?
इसमें 11919 हाई स्कूल के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
शिक्षा नियोजन के तहत प्लस टू के कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
इसमें 18101 प्लस टू के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।