बिहार जल जीवन हरियाली योजना 2021। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

पृथ्वी पर इंसान के लिए अगर सबसे बेहतरीन उपहार कुछ है तो वह प्राकृति से मिली हुई वस्तुएं।लेकिन बीते कुछ सालों से मनुष्य जिस प्रकार से तरक्की की आढ़ में इन प्राकृतिक स्रोतों को नुकसान पंहुचा रहा है यह तो हम सभी जानते हैं। पर अब अच्छी बात यह है की हमारी सरकारे भी प्राकृतिक को फिर से बेहतर बनाने के लिए और स्रोतों के सही इस्तेमाल के लिए कई योजनाएं ला रही हैं। ऐसी ही एक योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही है। बिहार की इस योजना का नाम है,  जल जीवन हरियाली योजना। इसके जरिए ना केवल प्रदेश में फिर से पेड़ लगाने की मुहिम पर काम होगा, बल्कि वर्षा के पानी से सिंचाई की व्य्वस्था की जाएगी। बिहार की Jal Jeevan Hariyali Yojana के ऐसे बहुत से लाभ हैं जो किसानों को प्राप्त होंगे। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं या योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें।

यह भी पढ़ें>>>>बिहार फसल बीमा योजना

 इस बात से तो हम भली भातिं परिचित हैं कि हमारे देश में सबसे अधिक कृषि ही की जाती है और अगर भारत को फिर से अपना खोया हुआ दर्जा विश्व में स्थापित करना है तो किसानों की हर  मुमकिन मदद करनी होगी, तभी देश सही मायने में विकास की ओर बढ़ेगा। इसलिए योजना शुरू की गई है। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना पर साल 2022 तक 24 हजार 524 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। योजना के जरिए किसानों को सिंचाई के लिए 75,500 रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। योजना के माध्यम से किसान सब्सिडी की रकम के जरिए तालाब बनवा सकेंगे जिनसे उन्हे सिंचाई करने में परेशानी नहीं होगी। योजना के लिए बिहार कृषि विभाग ने आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

बिहार जल जीवन हरियाली योजना क्या है

जल जीवन हरियाली योजना के जरिए बिहार सरकार वातावरण में सुधार करना चाहती है, साथ ही किसानों वर्षा के पानी के लिए जल सरंक्षण को बढ़ावा देना चाहती है। योजना के जरिए किसानों के आवेदन पर सरकार की तरफ से किसानों को 75,500 रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। जिसके जरिए वह अपने खेतों के आस पास तालाब का निर्माण करेंगे। इसके अलावा तालाब के आस पास पेड़ लगाए जाएंगे ताकि हरियाली को बढ़ाया जा सके।

Do Read  मध्य प्रदेश ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स ऋण (लोन) योजना 2021। Gramin Kamgar Setu ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana के उद्देश्य

  • जल जीवन हरियाली योजना के माध्यम से किसानों की आय को बढ़ाना 
  • योजना  के जरिए फिर से हरियाली पैदा करना ताकि प्राकृति का संतुलन ठीक हो सके।
  • सिंचाई के लिए जल स्रोत तैयार करना। 
  • राज्य में बिजली की खपत को कम से कम करना।

यह भी पढ़ें>>> बिहार स्कॉलरशिप 2021

जल जीवन हरियाली योजना से जुड़ी महत्वपर्ण बातें।

  • 2022 तक जल जीवन हरियाली योजना पर 24 हजार 524 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
  • मनरेगा के तहत पिछले दो वर्षों मे योजना के माध्यम से अब तक 1 करोड़ पौधे लगाए गए। 
  • योजना के माध्यम से आहर, पोखर, छोटी  नदियों, पुराने कुओं को सुदृढ़ किया जाएगा। 
  • चापा कल, कुआं, सरकारीभवनों में वर्षा के पानी को स्टोर करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की जाएगी
  • छोटी नदियों नालों और पहाड़ी क्षेत्रों में चेकडैम का निर्माण किया जाएगा।
  • पराली जलाने से होने वाले वाले प्रदुषण के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा।

Benefits Of Jal Jeevan Hariyali Yojana

  • खेतों के आस पास ही सिंचाई के प्रबंध हो पाएंगे।
  • पेड़़ो को लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होने से बचेगा।
  • सिंचाई के लिए व्यवस्था होने से किसानों की फसल सूखे की मार नहीं झेलेगी।
  • बिजली की खपत कम हो जाएगी।
  • सब्सिडी  के तौर पर किसानों को 75,500 रूपए दिए जाएंगे।

जल जीवन हरियाली योजना की पात्रता

  • किसान को केवल एक एकड़ की भूमि की सिंचाई के लिए सब्सिडी मिलेगी। 
  • किसानों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली व्यक्तिगत और दूसरी सामूहिक।
  • व्यक्तिगत श्रेणी में वह किसान शामिल हैं, जो एक एकड़ भूमि पर सिंचाई करना चाहते हैं।
  • सामूहिक श्रेणी में वह लोग होंगे जिनके पास एक एकड़ से भी कम भूमि है। इसमें किसान समूह में भी आवेदन कर सकेंगे।
  • जो किसान इस योजना का लाभ 5 हेक्टेयर से अधिक रकबे में एक साथ लेना चाहते हैं। उन्हे लागत की पूरी सब्सिडी दी जाएगी। 
Do Read  YSRTP Party | How to join & be a Volunteer? YS Sharmila Party details 2021

 Jal Jeevan Hariyali Yojana आवेदन हेतु दस्तावेज

  • निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • भूमि के कागजात
  • बैंक खाते की संपूर्ण जानकारी।

यह भी पढ़ें>>>>बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा, खतौनी ऑनलाइन निकालें

Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana, Apply Online Registration Form

  1. बिहार के जो भी किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं उन्हे सबसे पहले योजना से जुड़ी आधिकारकि साइट पर जाना होगा। जिसका लिंक यह है। https://dbtagriculture.bihar.gov.in/
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने साइट का होम पेज खुल जाएगा। यंहा आपको लिंक पंजीकरण के विक्लप पर जाना होगा।Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana
  3. यंहा आपको पंजीकरण के विक्लप को चुनना होगा। 
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा यंहा आपको तीन विक्लप दिए गए होंगे। इनमें से आपको अपने अनुसाल किसी एक का चुनाव करना होगा। उदाहरण के लिए हमने जनलरल यूजर को चुना है।
  5. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जंहा आपको चार विक्लप दिखाई देंगे। यंहा आपको  Demography+OTP के विक्लप को चुनना होगा।Jal Jeevan Hariyali Yojana
  6. अब आपको अपना आधार नंबर और अपना नाम दर्ज करना होगा। 
  7. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यंहा आपके सामने फॉर्म आ जाएगा। आप इसे भरे और मांगे गए सभी दस्तावेजो को अटैच कर दें। 
  8. अब फॉर्म सब्मिट कर दें। इस तरह आपका पंजीकरण हो जाएगा।

जल जीवन हरियाली योजना सें सम्बंधित प्रशनोत्तर

जल जीवन हरियाली योजना किस राज्य द्वारा चलाई जा रही है?

यह योजना बिहार राज्य द्वारा चलाई जा रही है।

जल जीवन हरियाली योजना का लाभ किसे होगा?

इस योजना का लाभ बिहार के किसानों को होगा

जल जीवन योजना का लाभ क्या कोई भी उठा सकता है?

नही यह योजना बिहार राज्य के किसानों के लिए ही है।

यह भी पढ़ें>>>> बिहार राज्य की योजनाओं के बारे मे जानें

Last Updated on June 16, 2021 by

endarchives